MP-MLA कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत:अदालत से कहा - मैंने नहीं दिया कोई बयान

Updated on 06-08-2025 01:03 PM

कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चाईबासा के MP-MLA कोर्ट पहुंचे। अदालत में वे लगभग 20 मिनट रहे। सुप्रियो तिग्गा की बेंच में सुनवाई हुई। जहां अदालत में उनसे पूछा गया कि क्या आपने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। जहां उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। अदालत ने बयान लेने के बाद राहुल गांधी को जमानत ने दी। अब इस याचिका पर गवाही चलेगी।

आपत्तिजनक मामले में भाजपा नेता प्रताप कटियार की ओर से याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अब इस मामले में गवाही की प्रक्रिया चलेगी। अदालत में की कार्यवाही पूरी होने के बाद राहुल गांधी सीधा टाटा कॉलेज मैदान पहुंचे और दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

यह मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए अदालत में हो रही है।

पहले 26 जून को हाजिर होना था

राहुल गांधी ने 2 जून को विशेष अदालत के समन आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उन्हें 26 जून को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि राहुल गांधी निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हो सकेंगे।

इसके बाद उनकी ओर से कोर्ट से 6 जून के बाद की कोई नई तारीख निर्धारित करने का अनुरोध किया गया। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अब 6 अगस्त को पेश होने का अंतिम अवसर दिया है।

जमानती वारंट पर भी नहीं हुए पेश, पहुंचे थे हाईकोर्ट

इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है। 20 फरवरी 2020 को झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट से इस केस को रांची के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इसी साल राहुल गांधी को समन भेजा, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

फिर उन्हें स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानती वारंट जारी किया गया। इसमें भी वह अदालत में पेश नहीं हुए, इसके बदले उनके वकील ने झारखंड हाईकोर्ट में वारंट रोकने के लिए अर्जी दायर की, जिसे कोर्ट ने डिस्पोजल कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.