राहुल गांधी को है युवा नेताओं की नई टीम की तलाश

Updated on 18-09-2021 06:11 PM

नई दिल्ली कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस को पार्टी मजबूत करने के लिए अब ऐसे चेहरों की तलाश है, जो उसकी डगमगाती नैया को पार लगा दे। राहुल गांधी युवा नेताओं की नई टीम तलाश रहे हैं। इसी क्रम में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को शामिल करने को लेकर कांग्रेस नफा-नुकसान का आंकलन कर रही है। सूत्रों की मानें तो कन्हैया कुमार के बारे में कहा जा रहा है कि वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा, 'कन्हैया कुमार बिहार में पार्टी के एक महत्वपूर्ण युवा चेहरे के रूप में काम करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी भूमिका निभाएंगे।' सूत्र की मानें तो कन्हैया कुमार ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कन्हैया कुमार के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि वह कई मौकों पर राहुल गांधी से मिले हैं। पार्टी में कन्हैया की भूमिका को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसके लिए प्रभावशाली युवाओं की पहचान की गई है और राहुल गांधी इन युवा नेताओं की एक टीम का गठन कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मिले भारी वोट बेस का मुकाबला किया जा सके। इस साल की शुरुआत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। एक ओर जहां जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए, वहीं देव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हिस्सा बन गईं। जब पार्टी के कई दिग्गज नेता साथ छोड़ रहे हैं, ऐसे में पार्टी को पुनर्जीवित करने और युवा चेहरों को सबसे आगे लाने के लिए राहुल गांधी गुजरात विधानसभा सदस्य (एमएलए) जिग्नेश मेवाणी सहित अन्य युवा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बिहार में कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने के बारे में हालिया घटनाक्रम को नकारात्मक रूप से देख रही है। इस बीच पार्टी के कुछ नेताओं की भी राय है कि 2016 में जेएनयू में 'राष्ट्र-विरोधी' नारे लगाने के कथित मामले में कन्हैया के जुड़ाव के कारण पार्टी में कुमार की एंट्री फायदेमंद नहीं हो सकती है। वर्तमान में कन्हैया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.