राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामले पर केंद्र को घेरा

Updated on 28-10-2021 08:18 PM

नई दिल्ली   राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी कांड को भारतीय लोकतंत्र को कुचलने का एक प्रयास बताया है। राहुल गांधी ने इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति नियुक्त किए जाने को बड़ कदम करार देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हम इसकी पूरी सच्चाई निकाल लेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पिछले संसद सत्र के दौरान हमने पेगासस का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपनी राय दी है और हम जो कह रहे थे उसका समर्थन किया है।  राहुल गांधी ने सरकार से तीन सवाल भी पूछे हैं। जिसमें पहला है पेगासस को किसने अधिकृत किया? इसका इस्तेमाल किसके खिलाफ किया गया था और क्या दूसरे देशों की हमारे लोगों की जानकारी तक पहुंच है? उन्होंने कहा 'हमें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले पर विचार करना स्वीकार कर लिया है। हम इस मुद्दे को फिर से संसद में उठाएंगे।

हम कोशिश करेंगे कि संसद में बहस हो। मुझे यकीन है कि बीजेपी इस मामले पर बहस करना पसंद नहीं करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस का इस्तेमाल मुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों, बीजेपी के मंत्रियों सहित अन्य के खिलाफ किया गया था। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पेगासस के इस्तेमाल से डेटा प्राप्त कर रहे थे? उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव आयोग, सीईसी और विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग का डेटा पीएम के पास जा रहा है तो यह एक आपराधिक कृत्य है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रेस की आजादी लोकतंत्र का 'महत्वपूर्ण स्तंभ' है और पेगासस मामले में अदालत का काम पत्रकारीय सूत्रों की सुरक्षा के महत्व के लिहाज से अहम है। सुप्रीम कोर्ट ने भारत में कुछ लोगों की निगरानी के लिए इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के कथित इस्तेमाल के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की है। कोर्ट ने प्रेस की आजादी से संबंधित पहलू को रेखांकित करते हुए कहा कि वह सच का पता लगाने और आरोपों की तह तक जाने के लिए मामले को लेने के लिए बाध्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.