राहुल को धीमी बल्लेबाजी से बचना होगा : आकाश चोपड़ा

Updated on 21-03-2022 07:47 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आईपीएल के 15 वें सत्र में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने जा रहे लोकेश राहुल को धीमी बल्लेबाजी का तरीका छोड़ना होगा। राहुल इससे पहले आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे पर तब वह नाकाम रहे थे।

चोपड़ा का कहना है कि राहुल के लिए कप्तान के तौर पर धीमी बल्लेबाजी की आदत छोड़नी होगी।

उन्होंने कहा, राहुल के पास हार्दिक पांड्या जैसी ही क्षमताएं हैं पर उनके लिए बड़ी चुनौती होगी कि वह पंजाब किंग्स के लिए धीमी गति से खेल रहे थे क्योंकि टीम ऐसी ही थी। आकाश ने साथ ही कहा कि इस बार वह कोई बहाना भी नहीं बना सकते क्योंकि प्रबंधन ने उन्हें पसंदीदा टीम दी है।

  इसलिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करना चाहिये। राहुल ने अब तक 94 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें 3273 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उनका औसत 55.83 का है। आईपीएल 2020 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 670 रन बनाए थे. वहीं बीते सत्र में वह 13 मैचों में 626 रन बनाने में सफल रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.