वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए राहुल , ऋषभ होंगे उपकप्तान

Updated on 15-02-2022 08:00 PM

मुम्बई वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से ईडन गार्डन में शुरु हो रही टी-20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम के उप कप्तान होंगे। ऋषभ को यह जिम्मेदारी इसलिए दी गयी है क्योंकि उपकप्तान बनाये गये राहुल चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गये हैं।

 ऋषभ पहली बार उपकप्तानी संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार राहुल के फिट नहीं होने के कारण ऋषभ को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान राहुल की मांसपेशियों में खिंचाव गया था। अब उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को जगह मिली है

ऋषभ को पहली बार भारतीय टीम के नेतृत्व समूह में शामिल किया गया है। वह भी रोहितराहुल और जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान की दौड़ में शामिल हैं। वहीं ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टी-20 सीरीज बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गयी है। वहीं हाल ही में कोरोना से उबरने के बाद रीहैब के अंतिम चरण को फिर से शुरू करने के बाद स्पिनर अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में राहुल और अक्षर की जगह रुतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीमरोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान) (विकेट-कीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्रा चहल , मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.