आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह न मिलने से निराश है राहुल तेवतिया

Updated on 17-06-2022 09:29 PM

नई दिल्ली भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा घोषित हो गया है। इस टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है जबकि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उप-कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिलने से निराश राहुल त्रिपाठी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है उन्होंने आइपीएल में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 413 रन बनाए थे।

लेकिए एक खिलाड़ी अब भी निराश है जिनका नाम आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं है। आइपीएल में गुजरात की टीम के लिए मैच विनर रहे राहुल तेवतिया की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्हें उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने सेलेक्शन होने पर ट्विट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सैड इमोजी के साथ लिखा है कि एक्सपेक्टेशन हर्ट्स।


उनके इस ट्विट पर कई क्रिकेट फैंस ने उनका साथ दिया है और लिखा है कि जल्द ही उन्हें मौका मिलेगा। आइपीएल 2022 राहुल के लिए अच्छा गुजरा था। उन्हें भले ही ज्यादा मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला हो लेकिन जब भी उन्हें बल्लेबाजी में मौका मिला उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। राहुल ने 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए और दो मैचों में गुजरात के लिए मैच को फिनीश किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को कोई नहीं भूल सकता जहां उन्होंने ओडियन स्मिथ की आखिरी 2 गेंदों पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।


तेवतिया की उस पारी के बाद महान सुनील गावस्कर ने उनकी तारीफ की थी और विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहने की उनकी क्वालिटी को आइसमैन बताया था। इसके अगले मैच में ही तेवतिया ने 21 गेंदों पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेल कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.