राहुल वैद्य ने ठुकराया तुर्की में परफॉर्म करने का 50 लाख का ऑफर, कहा- पैसा मायने नहीं रखता, देश के आगे कुछ नहीं

Updated on 19-05-2025 01:46 PM
सिंगर राहुल वैद्य उन भारतीय हस्तियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो हाल ही में तुर्की का बॉयकॉट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में तुर्की के अंताल्या में 5 जुलाई को एक शादी में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है। इसके लिए राहुल ने 50 लाख रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया। सिंगर ने बताया कि यह निर्णय पूरी तरह से राष्ट्रीय हित के लिए था।

राहुल वैद्य ने कहा, 'यह ऑफर बहुत बढ़िया था। वे मुझे 50 लाख रुपये दे रहे थे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि कोई काम, कोई पैसा और कोई प्रसिद्धि देश के हित से बढ़कर नहीं हो सकती। उन्होंने मुझे और भी अधिक की पेशकश की, लेकिन मैंने साफ कह दिया कि यह पैसे के बारे में नहीं है। यह मुद्दा उससे कहीं अधिक जरूरी है। यह एक पर्सनली मेरे बारे में नहीं है, यह राष्ट्र के बारे में है और हमें अपने राष्ट्र के साथ खड़ा होना चाहिए।'

हमारा दुश्मन है तुर्की- राहुल

उन्होंने इस बारे में भी बात की कि उन्हें ऐसे देश में जाने या काम करने की कोई इच्छा नहीं है, जिसे वे भारत का दुश्मन मानते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसे देश में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो मेरे देश का दुश्मन है और उसका सम्मान नहीं करता। मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने देश और अपने साथी देशवासियों की वजह से हूं। जो कोई भी मेरे देश और देशवासियों के हितों के खिलाफ जाता है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

तुर्की में शादियां भी न करें

तुर्की के बारे में उनका मानना है कि वह भारत के प्रति वफादार नहीं रहा है। राहुल ने कहा, 'भारतीय तुर्की में बहुत पैसा खर्च करते हैं और वहां शादियां करके हम उन्हें बहुत बड़ा कारोबार देते हैं। हम उन्हें करोड़ों का राजस्व देते हैं और वे इस तरह से जवाब देते हैं? हम ऐसे देश में पैसा कैसे खर्च क्यों करें जो हमारे प्रति वफादार ही नहीं है? जो कोई भी मेरे देश के खिलाफ है, वह मेरे खिलाफ है। यह इतना ही सिंपल है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.