एल्गर के आगे फीका पड़ा राहुल का शतक IND-SA पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका 11 रन से आगे

Updated on 28-12-2023 01:08 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 11 रन की बढ़त बना ली है। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। डीन एल्गर 140 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

भारत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। एल्गर के साथ मार्को यानसन (3* रन) भी नॉटआउट रहे। दोनों तीसरे दिन के खेल में साउथ अफ्रीका की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे।

तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। दूसरे दिन भारत पहले सेशन में 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। केएल राहुल ने टीम को मुश्किल सिचुएशन से निकालकर 101 रन की पारी खेली।

मैच में बने रिकॉर्ड्स

  1. केएल राहुल सेंचुरियन में 2 शतक लगाने वाले पहले विदेशी बने। उन्होंने 2021 में भी इसी मैदान पर सेंचुरी लगाई थी।
  2. डीन एल्गर ने करीब 3 साल बाद टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने आखिरी शतक जनवरी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। जनवरी 2022 में एल्गर ने भारत के खिलाफ नॉटआउट 96 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को टेस्ट जिताया था।
  3. कगिसो रबाडा 500 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए, उन्हें पहली बार भारत के खिलाफ 5 विकेट मिले।
  4. एल्गर 14वां टेस्ट शतक बनाकर नॉटआउट लौटे
    साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने सेंचुरी लगाई। वह 140 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नॉटआउट रहे। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी के साथ 93 और डेविड बेडिंघम के साथ 131 रन की पार्टनरशिप की।

    डीन एल्गर ने 140 बॉल पर अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं, उन्होंने सीरीज से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

    बेडिंघम की फिफ्टी, प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट
    दूसरे दिन साउथ अफ्रीका से डेविड बेडिंघम ने 56 और टोनी डी जॉर्जी ने 28 रन बनाए। इनके अलावा ऐडन मार्करम 5, कीगन पीटरसन 2 और विकेटकीपर काइल वेरियन 4 रन ही बना सके। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक विकेट मिला।

    सेशन-3: 17 ओवर ही फेंके गए, भारत ने 2 विकेट लिए
    तीसरे सेशन में 17 ओवर का खेल ही हो सका, खराब लाइट के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। सेशन में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाए और 62 रन बनाए। डीन एल्गर 140 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे।

    भारत से मोहम्मद सिराज और डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका से डेविड बेडिंघम 56 और काइल वेरियन 4 रन बनाकर आउट हुए।

    डेब्यूटांट बेडिंघम की फिफ्टी, एल्गर के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की
    साउथ अफ्रीका से डेब्यू करने वाले डेविड बेडिंघम ने फिफ्टी लगाई। 113 के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद बेडिंघम ने डीन एल्गर का साथ दिया। उनके सामने एल्गर ने सेंचुरी लगाई और दोनों ने आपस में भी शतकीय साझेदारी कर ली। बेडिंघम ने 80 बॉल पर अपनी पहली फिफ्टी पूरी की।

    बेडिंघम 56 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। इस विकेट के साथ उनकी और एल्गर के बीच 131 रन की पार्टनरशिप टूटी।

    सेशन-2: एल्गर की सेंचुरी, 2 ही विकेट ले सका भारत
    सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम ही रहा। दूसरे सेशन में टीम ने 49/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने महज 2 विकेट गंवाए और स्कोर 194 रन तक पहुंच चुका है।

    पूर्व कप्तान डीन एल्गर शतक बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने पहले टोनी डी जॉर्जी के साथ 93 और फिर डेविड बेडिंघम के साथ भी फिफ्टी पार्टनरशिप की। सेशन खत्म होने तक एल्गर और बेडिंघम नॉटआउट रहे। भारत से दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।

    जॉर्जी 28 रन बनाकर आउट
    दूसरे दिन के दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की। टोनी डी जॉर्जी ने संभलकर बैटिंग की और ओपनर एल्गर का साथ दिया। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार हुए और उनकी एल्गर के साथ 93 रन की पार्टनरशिप टूटी।

    सेशन-1: भारत ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने गंवाया मार्करम का विकेट
    दूसरे दिन का खेल 55 मिनट की देरी से दोपहर 1:55 बजे शुरू हुआ। भारत ने 208/8 के स्कोर से आगे खेलते हुए 245 रन बनाए। टीम के लिए विकेटकीपर केएल राहुल ने शतक जड़ा, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर और जेराल्ड कूट्जी ने 1-1 विकेट लिया।

    साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में एक विकेट खोकर 49 रन बनाए। टीम से डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी नॉटआउट रहे। वहीं मोहम्मद सिराज ने टीम को एकमात्र झटका दिया, उन्होंने ऐडन मार्करम को कॉट बिहाइंड कराया।

    राहुल ने छक्का लगाकर पूरा किया शतक
    टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर केएल राहुल ने सिक्स लगाकर अपनी 8वीं सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 66वें ओवर में जेराल्ड कुट्जी के खिलाफ मिड-विकेट दिशा में सिक्स लगाया। राहुल ने अपनी फिफ्टी भी सिक्स लगाकर ही 80 बॉल पर पूरी की थी। पहले दिन उन्होंने 70 रन बनाए थे, दूसरे दिन उन्होंने अपने स्कोर में 31 रन और जोड़े।

    राहुल 137 बॉल में 101 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 14 चौके और 4 सिक्स शामिल रहे। राहुल ने 121/6 के स्कोर से टैलेंडर्स के साथ मिलकर 125 रन जोड़े और भारत को 245 रन तक पहुंचाया।

    सेंचुरियन में राहुल का दूसरा शतक
    केएल राहुल ने सेंचुरियन के मैदान पर दूसरी टेस्ट सेंचुरी लगाई, उन्होंने 2021 के दौरे पर भी इसी स्टेडियम में शतक लगाया था। बतौर विकटकीपर राहुल ने पहली टेस्ट सेंचुरी लगाई।

    राहुल की 8 में से 7 टेस्ट सेंचुरी विदेश में ही आईं। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में उनके नाम 2-2 शतक हैं, जबकि श्रीलंका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक-एक सेंचुरी लगाई। भारत में राहुल एक ही शतक लगा सके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.