'रेड 2' एडवांस बुकिंग: अमय पटनायक की होगी दमदार वापसी, धड़ाधड़ बिक रही टिकटें, रिलीज में अभी 3 दिन बाकी

Updated on 28-04-2025 06:43 PM
अजय देवगन बड़े पर्दे पर 8 साल बाद एक बार‍ फिर से अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। साल 2018 की उनकी सुपरहिट फिल्‍म 'रेड' के इस सीक्‍वल की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चुनिंदा शोज के लिए शुरू हुई प्री-सेल्‍स बुकिंग में 'रेड 2' को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। दिल्‍ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मास सर्किट में पहले दिन के लिए अच्‍छी-खासी संख्‍या में टिकटों की बिक्री हो रही है। इस बार फिल्‍म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी हैं। जबकि इलियाना डीक्रूज की जगह इस बार वाणी कपूर को कास्‍ट किया गया है।
अजय की पिछली रिलीज 'सिंघम अगेन' थी, जो देसी बॉक्‍स ऑफिस पर 247.86 करोड़ कमाने के बावजूद अपने 350 करोड़ के बजट के कारण असफल रही। अब वह 'रेड 2' में IRS अफसर अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। फिल्‍म को एक बार फिर राज कुमार गुप्‍ता डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इस सीक्‍वल में सौरभ शुक्‍ला की भी वापसी हुई है। जबकि तमन्‍ना भाटिया का आइटम डांस नंबर भी है। शुक्रवार, 1 मई 2025 को यह फिल्‍म रिलीज हो रही है, जबकि शनिवार 26 अप्रैल से एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई है।

'रेड 2' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk के मुताबिक, क्राइम-थ्रिलर 'रेड 2' ने बेहद कम प्रचार के बावजूद अपने ट्रेलर से दर्शकों में उत्‍साह जगाया है। यही वजह है कि दो दिनों में कुल 3968 शोज के लिए 92.62 लाख रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ब्‍लॉक सीटों को जोड़ लें तो कुल 2.06 करोड़ रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। सोमवार सुबह तक ओपनिंग डे के लिए फिल्‍म के 29715 टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

पहले 24 घंटों में बिके थे 13.7 हजार टिकट्स

एडवांस बुकिंग के पहले दिन 'रेड 2' ने 45.16 लाख रुपये की बुकिंग की थी। तब देशभर में केवल 2,338 शोज के लिए 13.7K टिकट बिके थे। शनिवार को शोज की संख्‍या बढ़कर 3500 से अध‍िक हुई, जिसके बूते कुल 29 हजार से अध‍िक टिकटों की बिक्री हुई है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, यह संख्या अभी और तेजी से बढ़ेगी।

क्‍या 'छावा' और 'सिकंदर' को पछाड़ पाएगी 'रेड 2'?

'रेड 2' को अभी तक सबसे अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स दिल्ली-एनसीआर में मिला है। जबकि दूसरे मास सर्किट में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी टिकटों की अच्‍छी-खासी बिक्री हो रही है। साल 2025 में अभी तक 'छावा' को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड फ‍िल्म बॉक्‍स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं कर पाई है। जबकि एडवांस बुकिंग में 'छावा' का हाल भी बहुत अच्‍छा नहीं रहा था। ऐसे में क्‍या 'रेड 2' साल 2025 की टॉप-5 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट में जगह बनाने के लिए अजय देवगन की इस फिल्‍म के पास अच्‍छा मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.