रेलवे ने कोरोना को आपदा को अवसर में बदलकर अरबों रूपये की एक्स्ट्रा कमाई

Updated on 05-09-2021 05:33 PM
भिलाई। एक ओर जहां कोरोना के कारण सभी लोगों की आर्थिक स्थिति बूरी तरह चरमराई हुई है वहीं रेलवे ने इस आपदा को अवसर में बदल कर अरबों रूपये की कमाई कर चुकी है और अभी भी कर ही रही है। कोरोना के नाम पर स्पेशल गाड़ी चलाकर उसके किराये में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। छग सहित कई राज्यों की पिछले कई महिने से कोविड के केस ना के बराबर होने और सब नार्मल होन के बाद भी रेलवे सभी ट्रेनों को पूर्वरत नही चला रहा है और ना ही उसका किराया नार्मल कर रहा है। रेलवे ने आपदा को अवसर में बदला तो दैनिक यात्रियों को भी नही नही छोड़ा। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में स्थिति नार्मल होने के बाद रेलवे ने लोकल और पैसेंजर ट्रेन को शुरू कर दिया लेकिन उसका किराया स्पेशल का ही है। उसको नार्मल नही कर रहा है यहां तक कि दैनिक यात्रियो को एमएसटी सुविधा एवं सरकार द्वारा अधिमान्य प्राप्त पत्रकारों को जो टे्रन के किराया में छूट मिलता था वही भी बहाल नही कर रहा है। एमएसटी सुविधा बहाल नही करने से दैनिक यात्रियों और उनके परिवार वालों में रेलवे के प्रति आक्रोश बढता जा रहा है क्योंकि दुर्ग से रायपुर जाने के लिए एमएसटी पास से केवल 185 रूपये महिने लगता था लेकिन अभी भी यह सुविधा लागू नही होने के कारण दैनिक यात्रियों और अप डाउन करने वाले अधिमान्य पत्रकारों के किराया में छूट नही मिलने से हर महिने 18 सौ रूपये महिना किराया लग रहा है जिसके कारण इनके घर परिवार का बजट गड़बड़ा रहा है। इस मामले में रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि भी यहां के मौन धारण किये हुए है।
ज्ञातव्य हो कि रेलवे के अन्य जोन में जनप्रतिनिधि के दबाव में एमएसटी की सुविधा लागू कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने आज से ही चुनिंदा ट्रेनों में इस सुविधा को फिर से लागू कर दैनिक यात्रियों को राहत देने का काम किया है। लेकिन बिलासपुर जोन के तीनों डिवीजन के अंतर्गत रहने वाले जनप्रतिनिधियों में जनहित से जुड़े इस मसले पर उदासीनता बरकरार है। लिहाजा बिलासपुर से डोंगरगढ़ के बीच सफर करने वाले दैनिक रेल यात्रियों को स्पेशल के नाम से चल रही लोकल ट्रेनों में अतिरिक्त शुल्क के साथ टिकट लेना पड़ रहा है।
बिलासपुर रेलवे जोन के तीनों डिवीजन बिलासपुर, रायपुर व नागपुर के अंतर्गत दैनिक रेल यात्रियों को मासिक सीजन टिकट अथवा एमएसटी की सविधा नहीं मिल पा रही है। कोरोना काल की शुरुवात के बाद स्पेशल के नाम पर चल रही ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा बंद रखी गई है। इसके चलते दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन काउंटर से टिकट लेकर लोकल ट्रेन में सफर करना आर्थिक दृष्टि से भारी पड़ रहा है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण कराने की अनिवार्यता लागू रहने से दैनिक यात्रियों को तत्काल में टिकट लेकर सफर करने की सुविधा सीट खाली रहने की स्थिति में ही मिल रही है। गौरतलब रहे कि दुर्ग भिलाई से रायपुर, बिलासपुर व राजनांदगांव तक नौकरी व व्यापारिक सिलसिले में हजारों लोग प्रतिदिन ट्रेनों में आवाजाही करते हैं। कोरोना से राहत नजर आने के बाद रेलवे के बिलासपुर जोन में चले वाली कुछ लोकल ट्रेनों को शुरू किया जा चुका है। लेकिन इन सभी लोकल ट्रेनों को स्पेशल की श्रेणी में रखे जाने से किराया काफी ज्यादा लग रहा है। भिलाई से दुर्ग अथवा रायपुर जाने के लिए सामान्य दिनों में लोकल ट्रेन पर 10 रुपए का टिकट लगता था। लेकिन स्पेशल के नाम से अभी  चल रही सभी लोकल ट्रेनों में न्यूनतम तीस रुपए की टिकट दर रखी गई है। लिहाजा भिलाई से दुर्ग या फिर रायपुर तक प्रतिदिन आवाजाही करने वालों को 60 रुपए खर्च करना पड़ रहा है। इस खर्च के चलते उनका घरेलू बजट गड़बड़ा रहा है। जबकि मासिक सीजन टिकट की सुविधा लागू रहने पर महज 185 से 200 रुपए के अंदर दुर्ग भिलाई से रायपुर ट्रेन में पूरे एक महीने तक सफर करने की पात्रता दैनिक यात्रियों को मिलती रही है।
185 की लग रहा 1800 रुपए
भिलाई से रायपुर के लिए मासिक सीजन टिकट महज 185 रुपए में बन जाता था। इस टिकट के साथ दैनिक यात्री पूरे महीने भर यात्रा करते थे। लेकिन अभी प्रतिदिन टिकट लेकर यात्रा करने में महीने भर के भीतर 1800 रुपए खर्च हो रहा है। एक दिन में ही भिलाई से रायपुर आने जाने में 60 रुपए लग रहे हैं। अब जब कोरोना को लेकर स्थिति लगभग सामान्य हो गई है तो दैनिक यात्रियों को एमएसटी सुविधा मिलने में हो रही देरी से लोगों में प्रतिमाह हो रहे अतिरिक्त खर्च को लेकर नाराजगी पनपने लगी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.