चौके की बारिश, रनों का अंबार, भारत को मिला एक और भयंकर बल्लेबाज

Updated on 29-06-2023 09:15 PM
बेंगलुरु: ध्रुव शोरे की संयम से खेली गई शतकीय पारी की मदद से उत्तर क्षेत्र ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ चार दिवसीय दलीप ट्राफी क्वॉर्टर फाइनल के पहले दिन स्टंप तक 87 ओवर में छह विकेट पर 306 रन बना लिए। निशांत सिंधू ने भी नाबाद 76 रन के अर्धशतक से पारी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दिल्ली के खिलाड़ी शोरे इस मैच से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने यही लय जारी रखी। उन्होंने 2022-23 रणजी सत्र के सात मैचों में 95.44 के बेहतरीन औसत से 859 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक शामिल थे।


पिछले रणजी सत्र में भी बजा था ध्रुव शोरे का डंका

यह 31 साल का खिलाड़ी पिछले रणजी ट्राफी सत्र में चौथा सर्वाधिक रन जुटाने वाला खिलाड़ी बना था और दिन में खेली गई उनकी पारी के दौरान उनके इस अनुभव की झलक दिखायी दी। पूर्वोत्तर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शोरे ने हालांकि उसके तेज गेंदबाज जोतिन सिंह, पालजोर तमांग और दिप्पू संगमा के खिलाफ क्रीज पर जमने में अपना समय लिया। पूर्वोत्तर के तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन वे शोरे और उनके सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा को अपनी तेज गेंदबाजी से जल्दी आउट नहीं कर सके।

धीमी शुरुआत के बाद बरसाए रन
पहले 15 ओवर में उत्तर क्षेत्र की टीम महज 29 रन ही बना सकी। लेकिन एक बार परिस्थितियों और गेंदबाजों को समझने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने स्वच्छंद खेल दिखाया जिससे रन गति तेज हो गई। उत्तर क्षेत्र ने लंच तक 34 ओवर में दो विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए थे और ये दोनों विकेट बल्लेबाजों की गलतियों से गिरे। चोपड़ा ने जोतिन की गेंद को छोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें फुर्तीले नहीं रहे और आउट हो गए।

बाएं हाथ के बल्लेबाज अंकित कलसी भी जोतिन की गेंद को समझ नहीं सके और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। लंच के बाद के सत्र में भी पूर्वोत्तर ने दो विकेट झटक लिए जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने इमलीवती लेमतूर के खिलाफ आक्रामक होने की कोशिश की जिससे वह किशन मिएताम को कैच दे बैठे। कुछ देर बाद अंकित कुमार को संगमा ने आउट किया जिससे 46वें ओवर में उत्तर क्षेत्र का स्कोर चार विकेट पर 162 रन हो गया।

शोरे और निशांत के बीच 80 रनों की धांसू साझेदारी
शोरे और निशांत ने पांचवें विकेट के लिए करीब 22 ओवर में 80 रन की साझेदारी की जिससे उत्तर क्षेत्र की टीम से दबाव थोड़ा कम हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर किशन सिंघा ने दो गेंद में दो विकेट झटक लिए जिसमें शोरे और कप्तान जयंत यादव का विकेट शामिल था जिससे स्कोर छह विकेट पर 242 रन हो गया। करीब 30 ओवर बचे थे, निशांत और पुलकित नांगर ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने में मदद की जिससे खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक उत्तर क्षेत्र अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.