धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाये जाने से उत्साहित हैं रैना

Updated on 10-09-2021 08:38 PM

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने टी20 विश्व कप के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाये जाने की प्रशंसा की है। रैना ने कहा है कि बीसीसीआई ने धोनी को टीम के लिए मेंटर बनाकर सही काम किया है।  रैना ने ट्वीट करते हुए कहा, आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं, चयनित टीम बहुत संतुलित दिखती है। टीम में अनुभवी अश्विन का होना अच्छा है और बीसीसीआई द्वारा मेंटर के रूप में एमएस धोनी भाई को शामिल करने का निर्णय शानदार कहा जाएगा।

वहीं इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि उन्होंने धोनी के साथ आगामी टी20 विश्व कप के लिए मेंटर के रूप में भूमिका निभाने पर बात की थी। शाह ने कहा, जहां तक धोनी का सवाल है, मैंने उनसे बात की थी जब मैं दुबई में था इसलिए वह इस निर्णय के साथ थे पर वह केवल टी20 विश्व कप के लिए टीम मेंटर बनने के लिए सहमत हुए। मैंने अपने सहयोगियों के साथ भी इस विशेष मुद्दे पर बात की और वे सभी सहमत थे। उन्होंने कहा, मैंने कप्तान और उप-कप्तान के साथ-साथ मुख्य कोच रवि शास्त्री से भी बात की थी। टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.