राज कपूर का 100 साल बाद भी जादू बरकरार, सिर्फ 100 रुपये में देखिए 'शो मैन' की ये 10 सुपरहिट फिल्में
Updated on
04-12-2024 04:46 PM
भारतीय सिनेमा के 'शो मैन' कहे जाने वाले राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, NFDC, NFAI एंड सिनेमाज एक साथ मिलकर एक खास उत्सव मना रहे हैं। इसमें 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 10 फिल्में रिलीज होंगी। 'राज कपूर 100 - सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन' नाम का यह उत्सव 13 दिसंबर को शुरू होगा और 15 दिसंबर तक चलेगा।
राज कपूर की फिल्मों की स्क्रीनिंग पीवीआर-इनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में होगी। खास बात यह है कि हर सिनेमाघर में टिकट की कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है, ताकि हर कोई इस जादुई सफर का हिस्सा बन सके।
14 दिसंबर 1924 को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी
राज कपूर 14 दिसंबर 1924 में पैजा हुए थे और साल 1988 में उनका निधन हो गया था। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक रहे राज कपूर ने विश्व सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' के नाम से मशहूर राज कपूर ने फिल्ममेकिंग, एक्टिंग और डायरेक्शन में ऐसा जबरदस्त काम किया, जो आज भी प्रेरणा देता है।
राज कपूर का करियर और फिल्में
अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के कदमों पर चलते हुए राज कपूर ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने साल 1935 में आई 'इंकलाब' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। इसके बाद साल 1948 में उन्होंने आर.के. फिल्म्स स्टूडियो की स्थापना की और कई ऐतिहासिक फिल्में बनाईं। उनकी फिल्मों में आजादी के बाद के भारत के आम आदमी के सपने, गांव और शहर के बीच का संघर्ष और भावनात्मक कहानियां जीवंत हो उठती थीं। 'आवारा', 'श्री 420', 'संगम', और 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्में आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसी हुई हैं। राज कपूर को पद्म भूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार) और कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 'आवारा' और 'बूट पॉलिश' जैसी उनकी फिल्में कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुईं, और 'जागते रहो' ने कार्लोवी वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्रिस्टल ग्लोब जीता था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…