राजामौली ने खुद को बताया नास्‍त‍िक, 'वाराणसी' के लॉन्‍च पर बोले- भगवान को नहीं मानता! धर्म को मानते हैं 'शोषण'

Updated on 17-11-2025 02:24 PM
'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके साउथ के फेमस फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग मूवी 'वाराणसी टू द वर्ल्ड' को लेकर। ऐतिहासिकता और पौराणिकता से प्रेरित इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे हैं। हाल ही में हैदराबाद में टाइटल, टीजर और फर्स्ट लुक जारी हुआ। अब राजामौली के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा है कि पौराणिक प्रतीकों से भरी फिल्मों के बावजूद वो धार्मिक हिंदू नहीं हैं। वो खुद को नास्तिक मानते हैं, जो हिंदू धर्म का पालन करते हैं। उनका दावा है कि ये हिंदू धर्म से पहले का है।

एसएस राजामौली ने इवेंट में स्पष्ट किया कि बिजली की खराबी के कारण 'वाराणसी टू द वर्ल्ड' के टीजर के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए, जिसका अनावरण उनकी टीम प्रोग्राम में करने वाली थी। उन्होंने टीजर फुटेज को ड्रोन से रिकॉर्ड करने का आरोप भी लगाया। ड्रोन को तकनीकी जांच के लिए पहले से ही वहां चलाया जा रहा था।

भगवान हनुमान को ठहराया जिम्मेदार

राजामौली इससे काफी निराश नजर आए। जब वे स्टेज पर आए, तब उन्होंने तेलुगू भाषा में बात करते हुए कहा, 'ये मेरे लिए इमोशनल मोमेंट है। मैं ईश्वर में यकीन नहीं करता हूं। मेरे पिताजी आए और कहा कि भगवान हनुमान पीछे से सब संभाल लेंगे। क्या वो ऐसे ही संभालते हैं... ये सोचकर मुझे गुस्सा आ रहा है। मेरी बीवी भी भगवान हनुमान की भक्त है। वो ऐसे बिहेव करती है, जैसे वो उनके दोस्त हों और उनसे बातें करती हैं। मुझे उनपर भी गुस्सा आया।'

'अगर आप धर्म को लें, तो मैं भी हिंदू नहीं हूं'

इससे पहले राजामौली ने साल 2022 में 'बियॉन्ड फेस्ट' में कहा था, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि हिंदू धर्म एक धर्म है, ये वर्तमान संदर्भ में है। लेकिन हिंदू धर्म से पहले, हिंदू धर्म एक धर्म था। ये 'वे ऑफ लाइफ' है। ये दर्शन है। अगर आप धर्म को लें, तो मैं भी हिंदू नहीं हूं। लेकिन अगर आप धर्मा को लें, तो मैं पूरी तरह से हिंदू हूं। मैं फिल्म (आरआरआर) में जो दिखा रहा हूं, वो वास्तव में एक जीवन पद्धति है, जो कई सदियों और युगों से चली आ रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.