राजस्थान: पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक करवट, बीजराड़ में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा, मौके पर मौत

Updated on 23-10-2025 02:19 PM
बाड़मेर: बीजराड़ इलाके में पिता की मृत्यु के बाद हुए क्रिया-कर्म में खर्च हुए पैसों को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। आरोपी भाई घटना के बाद फरार हो गया।

पिता के अंतिम संस्कार के बाद पैदा हुआ विवाद


बीजराड़ थाना पुलिस के अनुसार, नवातला गांव निवासी गुणेशाराम (35) और उसके छोटे भाई किशनाराम (30) के बीच पिता की मृत्यु के बाद क्रिया-कर्म में खर्च हुए पैसों को लेकर बहस हुई। बहस के दौरान छोटे भाई ने अचानक पीछे से बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलने के बाद बीजराड़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीम भी बुलाकर सबूत जुटाए गए। मृतक का शव चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भेजा गया। पुलिस ने आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पत्नी का पहले ही निधन, दोनों भाई साथ रहते थे
गुणेशाराम किसान था और उसकी पत्नी 6 साल पहले 2019 में निधन हो चुकी थी। दोनों भाइयों के अलावा घर में बुजुर्ग मां, छोटे भाई की पत्नी और उनका बच्चा रहते थे। पिता की मृत्यु करीब 3 साल पहले हुई थी। विवाद के समय पैसों को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़ा कदम उठाया। थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और परिजन भी न्याय की मांग कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.