राजस्थान: फलोदी हादसे में मृतकों को मिलेगी राहत,जानें कैसे बनी बात और कितना मिलेगा मुआवजा

Updated on 03-11-2025 01:02 PM
जोधपुर: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में स्थित फलौदी में हुए टेंपो ट्रेवलर हादसे के पीड़ितों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने फलोदी टेंपो ट्रेवलर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार हर मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि जैसलमेर टेंपो ट्रेवलर हादसे की तरह फलोदी टेंपो ट्रेवलर दुर्घटना के पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।

दस-लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा

इधर, जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक मृतक को दस-लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। तीन या अधिक मृतक एक ही परिवार के होने पर अधिकतम 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायल को 1 लाख दिए जाएंगे। सरकार ने घटना की जांच की घोषणा की। इसके साथ ही अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरना समाप्त हो गया।
जाने क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि जोधपुर के फलौदी क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस जोरदार टक्कर के चलते भीषण हादसे में 15 लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर बैठे थे। घटना पर सीएम भजनलाल ,जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई बड़े नेताओं ने संवेदना व्यक्त की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.