राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 185 रन

Updated on 22-09-2021 06:57 PM

दुबई आईपीएल क्रिकेट 20-20 टूर्नामेंट के एक मैच में पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 185 रन बनाए। राजस्थान की शुरुआत धमाकेदार रही, ओपनर एविन लुइस और यशस्वी जयसवाल ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करके राजस्थान को ठोस आधार प्रदान किया। लुइस 21 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की सहायता से 36 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर मयंक अग्रवाल द्वारा कैच कर लिए गये। संजू सैमसन 4 रन ही बना सके उन्हें ईशान पोरेल ने लोकेश राहुल के हाथों कैच करा दिया।

लियाम लिविंगस्टोन ने तेज खेलते हुए 17 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 25 रन बनाए। उन्हें अर्शदीप सिंह की गेंद पर फेबियन एलन ने कैच कर लिया। यशस्वी जयसवाल अर्ध शतक से चूक गए। 36 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की सहायता से सर्वाधिक 49 रन बनाने के बाद हरप्रीत बार की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने उन्हें कैच कर लिया। निचले क्रम में महिपाल लोमरोर ने 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की सहायता से 43 रन की पारी खेलकर राजस्थान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 5, मोहम्मद शमी ने 3 और ईशान पोरेल ने 1 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.