घर में तीसरी हार पर रजत पाटीदार ने बनाया गजब बहाना, जानें आरसबी के कप्तान ने क्या-क्या कहा

Updated on 19-04-2025 01:59 PM
बेंगलुरु: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हताश थे। आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 95 रन ही बनाई। इसके जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में 98 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पंजाब की तरफ से नेहल वढ़ेरा बल्लेबाजी में चमके।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हमने बैटिंग यूनिट के रूप में खराब प्रदर्शन किया। इसके अलावा पिच भी काफी मुश्किल थी। हमारे लिए पार्टनरशिप करनी जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए जो हमारे लिए आगे के मैचों के लिए एक सबक है। टीम में हमने पडिक्कल के रूप में कंडीशन को देखते हुए बदलाव किया था, लेकिन कारगार साबित नहीं हुआ'रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को सराहा
कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब के खिलाफ अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा, 'हमने मैच में बॉलिंग यूनिट के कौर अच्छा खेल दिखाया। ये इस मैच में हमारे लिए सबसे अच्छी बात रही। विकेट बहुत ज्यादा खराब भी नहीं था। यह काफी समय तक कवर के नीचे था, जिससे शुरुआत में उनके गेंदबाजों को मदद मिली।'उन्होंने कहा, 'इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है। विकेट चाहे जैसा भी हो, 'हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और जीत का स्कोर बनाना होगा। बल्लेबाजों ने अपना इंटेंट दिखाया जो कि हमारे लिए एक अच्छी चीज है, लेकिन हम बल्लेबाजी यूनिट में अपनी कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं।' बता दें कि पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार और टिम टेविड को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी बैटिंग में क्रीज पर नहीं टिक पाए। टिम डेविड ने जहां 26 गेंद में 50 रन बनाए वहीं पाटीदार ने 24 रनों का योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.