'राजेश खन्ना का पतन उनके कर्मों का फल', मौसमी चटर्जी से पूछा था- बेटी के पिता उनके पति हैं या विनोद मेहरा?

Updated on 09-05-2026 12:40 PM
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और 'भोला भला' आदि शामिल हैं। हाल ही में एक बातचीत में एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की।

हालांकि, इससे पहले भी राजेश खन्ना के कई साथी कलाकारों और निर्देशकों ने अपने जमाने में एक्टर के नखरे और हमेशा सेट पर देर से आने की आदतों के बारे में बताया है। मौसमी का भी अनुभव कुछ ऐसा ही रहा है।

'वह एक बिगड़े हुए बच्चे थे, सफलता हमेशा उनके सिर पर चढ़ी रहती'

मौसमी ने राजेश खन्ना की पर्सनैलिटी और उनके सुपरस्टारडम के प्रभाव के बारे में काफी खुलकर बातें की हैं। हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना की जबरदस्त पॉप्युलैरिटी को याद करते हुए कहा, 'वह एक बिगड़े हुए बच्चे थे, सफलता हमेशा उनके सिर पर चढ़ी रहती थी।'

एक्ट्रेस ने कहा- ये सब कर्मों का फल है

बता दें कि फिल्मों में अमिताभ बच्चन का कद जहां बढ़ने लगा था वहीं राजेश खन्ना का स्टारडम धीरे-धीरे कम होने लगा। बताया जाता है कि इसी के साथ राजेश खन्ना अक्सर अकेलेपन, निराशा और शराब की लत में डूबने लगे थे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी उनमें वो अकेलापन देखा या महसूस किया? तो एक्ट्रेस ने कहा- नहीं, ये सब कर्मों का फल है।

'जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके जीवन का हिस्सा'

उन्होंने दर्शनिक वाले अंदाज में अपनी बातें रखते हुए कहा, 'आप अपने जीवन को जिस तरह से जीते हैं, जिस तरह से आप वो होने का दिखावा करते हैं जो आप नहीं हैं, और जिस तरह से आप सभी रिश्तों पर रिएक्ट करते हैं।'उन्होंने अकेलेपन को लेकर आगे कहा, 'अगर आप कहते हैं कि हर कोई अकेला है तो आपको अपने अकेले समय का आनंद लेना आना चाहिए। अकेलापन महसूस न करें। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। जीवन में हर कोई इससे गुजरता है। किशोर कुमार , मधुबाला, सभी इससे गुजरे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके जीवन का हिस्सा है।'

'जो भी टॉप पर होता था उसे लगता था कि उसकी हर बात माननी होगी'

उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, 'यह आपका पूरा जीवन नहीं है।' उन वर्षों के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को लेकर बात करते हुए कहा, 'जो भी टॉप पर होता था उसे लगता था कि उसकी हर बात माननी होगी। यह हमेशा से था।'

बेटी के पिता को लेकर उठाया था सवाल

यहां ये भी बता दें कि 'लहरें रेट्रो' को पहले दिए गए एक इंटरव्यू में मौसमी ने राजेश खन्ना के साथ अपने संबंधों से जुड़े कुछ अनसुने किस्से भी शेयर किए थे। उन्होंने एक वाकिया सुनाया जिससे वो असहज हो गई थीं। एक्ट्रेस ने दावा किया कि राजेश खन्ना ने एक बार उनकी बेटी के पिता होने पर सवाल उठाया था और पूछा था कि क्या उसके पिता उनके पति जयंत मुखर्जी हैं या विनोद मेहरा हैं?

'राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं'

एक्ट्रेस की बातों में नाराजगी थी। उन्होंने कहा, 'राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं। आज वो हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनके आखिरी दिनों में उनसे मिलने भी गई थी। वो मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने उससे कहा- तुम्हारी मां पागल थी, लेकिन हम सब उससे डरते थे। वो किसी भी तरह की बकवास में यकीन नहीं करती थी और करारा जवाब देती थीं।'

उन्होंने भी पूछ लिया- ये ऋषि कपूर की बेटी है या तुम्हारी?

वहीं उन्होंने राजेश खन्ना द्वारा कही बातों को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने भी राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटियों का जिक्र करते हुए कहा था, 'हां, मैंने वापस सुना देती थी। मैंने भी उनसे पूछ लिया था- ये ऋषि कपूर की बेटी है या आपकी?।' एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके ऐसे जवाब ने सुपरस्टार को अवाक कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की विरासत को लेकर मां रानी कपूर और विधवा प्रिया के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती ही…
 13 May 2026
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में अपनी शानदार जोड़ी से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों एक बार फिर गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच…
 13 May 2026
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र…
 13 May 2026
टीवीके प्रमुख विजय ने भारी जीत के बाद रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इसके बाद 'जन नायकन' से जुड़े एक इनेंट से एक्टर…
 12 May 2026
'रामायण' की सफलता के बाद, दूरदर्शन ने इसका सीक्वल 'उत्तर रामायण' प्रसारित करना शुरू कर दिया। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया कि डायरेक्टर रामानंद सागर शुरू में सीक्वल बनाने के…
 12 May 2026
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार, 12 मई की तड़के सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और वहां भस्म आरती में शामिल हुईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो…
 12 May 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी रिकॉर्डतोड़ और ब्वलॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह की निकल पड़ी है। जहां आदित्य धर अब एक्टर के साथ एक और बड़ी फिल्म बनाने…
 12 May 2026
रवि कपूर के रूप में जन्मे और 'बॉलीवुड के जंपिंग जैक' के नाम से मशहूर जीतेंद्र प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने अपने छह दशक लंबे फिल्मी करियर में 200 से…
 12 May 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही हैदराबाद की एक रैली में देशवासियों से अपील की थी कि वह एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, और…
Advt.