राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बधाई दो' 2022 के रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज!

Updated on 31-10-2021 07:02 PM

मुंबई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बधाई हो' के तीन साल बाद, जंगली पिक्चर्स 'बधाई दो' के साथ फिल्म के लिए प्यार को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म, अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर में से एक है। जब से निर्माताओं ने ऑन-स्क्रीन जोड़ी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की घोषणा की है, इसने फिल्म प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच भारी प्रत्याशा और उत्सुकता पैदा कर दी है। राजकुमार और भूमि के अलावा, फैमिली एंटरटेनर में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टोली शामिल है, जो कहानी को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रत्याशा को और बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने अब आधिकारिक तौर पर 2022 के रिपब्लिक डे वीकेंड पर 'बधाई दो' के थिएट्रिकल रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए, राजकुमार और भूमि दिलचस्प पात्रों को चित्रित करते हुए दिखाई देंगे, जिन्हें उन्होंने स्क्रीन पर पहले कभी नहीं निभाया है। जहां राज एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं भूमि फिल्म में एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं। निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी कहते हैं, “जब फैमिली एंटरटेनर विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि इसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है।  गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में 'बधाई दो' लाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया है।

वही, जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने साझा किया,“इस फिल्म में राज, भूमि, हर्ष और अक्षत-सुमन जैसी पावरहाउस प्रतिभाओं को एक साथ लाना वास्तव में अभूतपूर्व रहा है। हम इस बेहद खास फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए ओर इंतजार नहीं कर सकते।" जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है।  फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.