राखी ने बिग बॉस 15 में की पति रितेश की मुंह दिखाई

Updated on 16-02-2022 06:49 PM

मुंबई बिग बॉस 15  में अपने पति रितेश की मुंह दिखाई करने के बाद हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कहा है कि घर से बाहर निकलने के बाद रितेश अब सिर्फ उनके अच्छे दोस्त  हैं।राखी सावंत सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों राखी जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने बिग बॉस 15 और अपने पति रितेश के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रितेश के साथ अब सिर्फ उनका दोस्ती का रिश्ता है।

राखी से जब उनके एलिमिनेशन के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल टूट गया था और लग रहा था जैसे खून शरीर में जम गया है। मैं भगवान से सवाल कर रही थी औरर इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रही थी कि जनता ने मुझे वोट नहीं किया है। मैंने दर्शकों का इतना मनोरंजन किया। कॉमेडी लुक, हॉरर लुक, और भगवान जाने क्या। यह अच्छा बहाना नहीं है कि जनता ने मेरे लिए वोट नहीं किया है।

ड्रामा क्वीन ने कहा, ‘वे डरते थे कि मैं पैसे वाले बैग को लेकर भाग जाऊं। सच कहूं तो मैंने इस शो को सबसे ज्यादा मनोरंजन का कंटेंट दिया। चाहे सीजन 14 हो या 15 और हां, मेरी कॉमेडी सस्ती नहीं है। अगर मेरी कॉमेडी सस्ती है तो ओटीटी गायब हो जाना चाहिए। वे ओटीटी पर क्या दिखा रहे हैं- सेक्स, गाली-गलौज, वगैरह वगैरह? मैंबिग बॉस 15 के फिनाले में आने की हकदार थी। क्या रश्मि देसाई, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी ने मुझसे बेहतर किया?’ तेजस्वी की जीत पर राखी ने कहा कि मैं उसके लिए खुश हूं, लेकिन मैं जीतना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के भी खिलाफ नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि वाइल्डकार्ड क्यों नहीं जीत सकते? अगर वाइल्डकार्ड जीतने के लिए नहीं हैं, तो मुझे पहले दिन सेबिग बॉसके घर के अंदर रख दो। मैं तुम्हें अपने असली रंग दिखाती हूं।रितेश के साथ अपने करंट स्टेटस को लेकर भी उन्होंने बात की। राखी सावंत ने कहा, अभी इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। अभी हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। जब उनसे सवाल किया या घर के अंदर क्या थे, तो उन्होंने कहा पति-पत्नी। राखी ने कहा कि मैं अभी कुछ भी नहीं बोल पाउंगी। बहार निकलने के बाद हम दोस्त हैं। कुछ कानूनी मामलों को सुलझाना है, और वो उसी में लगा है। सबने कहा मेरा भाडे का पति। लोगों को कुछ भी कहने दो। भाडे का तो भाडे का। उसमें क्या? लेकिन उम्मीद हैं कि सब कुछ अच्छा होगा।बिग बॉस 15’ पार्टी में सलमान खान ने मुझसे वजन कम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा थी कि  वह मुझे अच्छा काम और अच्छा गाना देंगे। इसलिए, मैं खूब कसरत कर रही हूं। शमिता और शिल्पा शेट्टी की तरह ग्लूटेन फ्री खाना खा रही हूं।

बता दें कि राखी सावंत बॉलीवुड की वोड्रामा क्वीनहैं जो अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं. राखी सवालों के बखूबी से जवाब देती हैं। राखी की स्ट्रगल की कहानी कौन नहीं जानता, अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह आज भी दिन रात मेहनत कर रही हैं। राखी अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में रहीं, लेकिन सालों तक उन्होंने अपने पति रितेश  की मुंह दिखाई नहीं की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.