रक्षा बंधन को सेंसर से मिला 'U' सर्टिफिकेट:5 साल बाद ये सर्टिफिकेट पाने वाली बॉलीवुड फिल्म

Updated on 07-08-2022 03:12 PM


11 अगस्त को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है जिसे परिवार बिना किसी झिझक के एक साथ बैठकर देख सकता है। ये सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है जिसमें किसी तरह के बोल्ड सीन या गाली-गलौज नहीं होते हैं।

इससे पहले बॉलीवुड की 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम को U सर्टिफिकेट मिला था। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को सेंसर से U/A सर्टिफिकेट मिलता है। रक्षाबंधन के साथ रिलीज होने जा रही आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भी U/A सर्टिफिकेट ही मिला है।

उन दिनों की बात है जब भारत में आजादी की लड़ाई अपने चरम पर थी। इसमें महात्मा गांधी का प्रवेश हो चुका था और अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अखबार के साथ-साथ फिल्म को भी जरिया बना लिया गया था। ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने 1918 में सिनेमेटोग्राफी एक्ट लेकर आई।

इस एक्ट के पहले तक भारतीय फिल्मकार कुछ भी दिखाने के लिए स्वतंत्र थे, लेकिन इसके बाद उन्हें फिल्म प्रदर्शन के लिए भारत के बड़े शहरों में स्थापित सेंसर बोर्ड की स्वीकृति लेनी होती थी। पहले यह सेंसर बोर्ड फिल्मों में से ऐसे दृश्य निकाल देता था जिनसे अंग्रेजों की छवि खराब होती थी। आजादी के बाद सिनेमेटोग्राफी एक्ट में बदलाव कर नया सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 में लाया गया। इस एक्ट में अभिव्यक्ति को ज्यादा प्रसार दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.