राणा नायडू सीज़न 2 का प्रीमियर 13 जून को नेटफ्लिक्स पर

Updated on 22-05-2025 06:22 PM

हैदराबाद : हैदराबाद के मशहूर प्रसाद सिनेमा में एक खास सेलेब्रेशन देखने को मिला, जहां फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके की मेज़बानी की सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने, जिनके साथ मौजूद थे वर्सेटाइल और डायनैमिक अभिनेता अर्जुन रामपाल। ये इवेंट नेटफ्लिक्स की जबरदस्त सीरीज़ ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीज़न की वापसी का सेलेब्रेशन था। दोनों सितारों ने बड़े ही शानदार अंदाज़ में ग्रैंड एंट्री ली और राणा नायडू सीज़न 2 का एक विशाल पोस्टर अनावरण किया, जिससे आने वाले धमाके की झलक मिल गई। इस मौके पर फैंस को सीज़न 2 की पहली झलक भी दिखाई गई, जिससे शो को लेकर एक्ससाइटमेंट और भी बढ़ गयी। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा, “सीज़न 2? यह वाकई धमाकेदार है। यह पहले से बहुत विशाल है, और बहुत ज़्यादा पर्सनल भी है। नेटफ्लिक्स और पूरी राणा नायडू टीम के साथ दोबारा काम करना बहुत मज़ेदार रहा। हमने चीजों को और गहराई से दिखाया, और ज्यादा पेचीदा बनाया। हर स्तर पर दांव बढ़ा दिए हैं। ये वही सब कुछ है जो दर्शकों को पसंद आया था — बस और भी बड़े धमाके के साथ। पहले सीज़न को दर्शकों और फैंस से बहुत प्यार मिला, मुझे खुशी है कि आज हम ये एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक फैंस के साथ साझा कर पाए। अर्जुन का आज मेरे साथ होना खास है और मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शो में भले ही राणा और रऊफ (अर्जुन रामपाल का किरदार) आमने-सामने हैं, लेकिन यहां हैदराबाद में मैं एकदम परफेक्ट होस्ट बनने की कोशिश कर रहा हूं।” अर्जुन रामपाल ने कहा,“रऊफ के किरदार को निभाना आसान नहीं था, लेकिन करन अंशुमन की लगन और मेहनत से यह मुमकिन हो पाया। उन्होंने इस किरदार में जिस हल्के फूल्के  अंदाज़ में गढ़ा है उससे यह एक बेहतरीन और दिलचस्प कैरेक्टर बन गया, जिसे निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया। रऊफ बिलकुल भी नहीं डरता। इस सीज़न में राणा नायडू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, रऊफ ने पूरा इंतजाम कर रखा है! यह तो बस मेरा किरदार है, लेकिन निजी तौर पर मेरी राणा के साथ शूटिंग के दौरान अच्छी दोस्ती हो गई है। उनके साथ काम करना वाकई शानदार अनुभव रहा। और वेंकी भी बहुत अच्छे हैं। पूरी कास्ट बहुत टैलेंटेड है।”

अर्जुन ने आगे कहा,“नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरा पहला शो है और मैं इससे बहुत उत्साहित हूं। नेटफ्लिक्स ने इस शो को बेहतर बनाने के लिए काफी योगदान दिया है। यह भी पहली बार हुआ है कि मुझे तीन अलग-अलग निर्देशकों —करन, सुपर्ण और अभय ने निर्देशित किया है। तीनों की शख्सियतें अलग हैं लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका तालमेल शानदार है। आज यहां इतने सारे फैंस को सीज़न 2 की पहली झलक देखकर उत्साहित होते देखना शानदार अनुभव रहा। 13 जून ज़्यादा दूर नहीं है…नेटफ्लिक्स पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है, तो जुड़े रहिए।”

राणा नायडू सीज़न 2 में दमदार स्टारकास्ट है — राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, सुरवीन चावला, क्रिती खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया। राणा नायडू के इस सीजन 2 में जबरदस्त ड्रामा, कॉन्फ़्लिक्ट्स और रॉ एमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ का निर्माण सुंदर एरोन और लोकोमोटिव ग्लोबल ने किया है। इसे बनाया है करन अंशुमन ने और निर्देशित किया है करन अंशुमन, सुपर्ण एस. वर्मा और अभय चोपड़ा ने। इस बार परिवार के रिश्ते और भी उलझते दिखेंगे और वफादारी की कड़ी परीक्षा होगी। यह सीज़न एक तूफान लेकर आ रहा है — और नायडूज़ की कहानी अब शुरू हो रही है।

13 जून को नेटफ्लिक्स पर नायडूज़ के लिए रास्ता बनाइए। क्रिएटर: करन अंशुमन, डायरेक्टर: करन अंशुमन, सुपर्ण वर्मा, अभय चोपड़ा, लेखक: करन अंशुमन, रेयान सोरेस, कर्मण्य आहुजा, अनन्या मोड़ी, करन गौर, वैभव विशाल, निर्माता: सुंदर एरोन, प्रोड्यूस्ड बाय: लोकोमोटिव ग्लोबल मीडिया,एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर: विशाल बजाज, निशांत पांडेय, आरिफ मीर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.