रिलीज हुआ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया

Updated on 19-07-2022 01:37 AM

मुंबई। इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार वह समय गया, जिसका बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया रिलीज हो गया है और खूब शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर हैशटैगकेसरिया ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने की तारीफ रहे हैं। यह गाना अरिजीत सिंह ने गाया है और अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर दस्तक दी है।


केसरिया गाना कई मायनों में काफी खास माना जा रहा है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म का यह पहला गाना है, जिससे इसकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इस गानें में रणबीर आलिया रोमांटिक अंदाज में नजर रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि उनके साथ निकिता गांधी ने दिया है। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रीतम और बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।


सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के कई स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स रणबीर कपूर और आलिया के रोमांटिक अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कई फैन्स का कहना है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना साबित होगा। याद दिला दें कि रियल लाइफ के कपल रणबीर-आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ रहे हैं और इसमें भी दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

 रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए हर कोई सुपर एक्साइटेड है। इस फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह के वीएफएक्स दिखाए गए, उसे पहले हिंदी सिनेमा में नहीं देखा गया है। वहीं माइथोलॉजी से फिल्म को जोड़ना इसे और भी खास बना देता है।


इसके साथ ही पहली बार किसी फिल्म में रणबीर आलिया एक साथ नजर रहे हैं। इन सबके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। बीते 9 सालों से अयान मुखर्जी इस फिल्म पर काम कर रहे थे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.