सुर्खियों में है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र

Updated on 08-01-2022 08:35 PM

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र सुर्खियों में है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पिछले 7 सालों से इस फिल्म को बनाने में लगे हुए हैं। पिछले सात सालों से ये फिल्म सुर्खियों में है।

अमूमन एक फिल्म को बनाने में 6 महीने से साल दो साल भी लगते हैं इससे समझ सकते हैं कि मेकर्स और स्टार कास्ट ब्रह्मास्त्र पर कितनी मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म अभी भी पूरी नहीं बनी है लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ की है। करण जौहर ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा है कि आलिया और रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए करियर के सात साल दे चुके हैं। उन्होंने दोनों के सब्र की तारीफ की। करण जौहर ने कहा, ‘आलिया भट्ट ने जब ये फिल्म साइन की थी उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी और अब वो 28 साल की हैं। वो जब 29 की होगी तो फिल्म रिलीज होगी। आलिया सिनेमा के साथ पली बढ़ी हैं।

  करण जौहर ने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट्स बार-बार बदली गई, शेड्यूल बदला गया, यहां तक कि सरकार भी बदल गई लेकिनब्रह्मास्त्रअभी बन रही है। आलिया भीब्रह्मास्त्रकरते-करते बड़ी हो गई। फिलहालब्रह्मास्त्रकी रिलीज डेट सितंबर 2022 में फाइनल की गई है। ब्रह्मास्त्र का ऐलान 2017 में किया गया था, लेकिन उससे भी कई साल पहले से अयान मुखर्जी इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र दरअसल बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट फिल्मों में से एक बताई जा रही है।

इस फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा। हाल में ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया है। ब्रह्मास्त्र इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं, फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के अलावा आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने फरहान अख्तर की जी ले जरा भी साइन की है जिसमें पहली बार वो, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ एक साथ दिखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.