रणबीर कपूर को लगी थी जोर की सू-सू, तभी सड़क पर दिखी रोती हुई 'थॉर' एक्‍ट्रेस, नताली पोर्टमैन ने लगा दी थी फटकार

Updated on 13-09-2025 02:44 PM
बॉलीवुड के सुपरस्‍टार और बेहतरीन एक्‍टर रणबीर कपूर की पॉपुलैरिटी से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन देश के बाहर विदेशों में उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ था, जिसे यादकर 'रामायण' के एक्‍टर की आज भी हंसी छूट जाती है। यह किस्‍सा नताली पोर्टमैन से जुड़ा है। 'थॉर' में जेन फोस्‍टर का किरदार निभाने वाले नताली के रणबीर तगड़े वाले फैन हैं। रणबीर ने एक बार यह किस्‍सा खुद सुनाया था। बताया कि कैसे वह न्‍यूयॉर्क में एक्‍ट्रेस के साथ फोटो ख‍िंचवाने के लिए दौड़े थे, लेकिन बदले में उन्‍हें फटकार मिली थी। कुछ ऐसा ही वाकया 'किल बिल' फेम एक्‍टर क्वेंटिन टैरेंटिनो के चक्‍कर में भी हुआ था।

रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्‍होंने बताया कि वह न्‍यूयॉर्क में थे। उन्‍हें जोर की सू-सू आई थी और वह सड़क पर टॉयलेट ढूंढ़ने के लिए दौड़ रहे थे, तभी उनकी नजर फोन पर बात कर रही नताली पोर्टमैन पर पड़ी थी।

एक्‍ट्रेस संग फैन मोमेंट, फोटो ख‍िंचवाना चाहते थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने बताया, 'मुझे जोर की सू सू आ रही थी। मैं न्यूयॉर्क की सड़कों पर भाग रहा था। तभी मैंने देखा कि सामने से हॉलीवुड की सुपरस्टार नताली पोर्टमैन आ रही हैं। उन पर नजर पड़ते ही मैं उनके पीछे दौड़ पड़ा। चिल्लाने लगा- वन फोटो, वन फोटो!'

रणबीर कपूर का टूट गया दिल ,नताली ने कहा– गेट लॉस्ट!

'एनिमल' एक्‍टर ने आगे कहा, 'नताली उस वक्त फोन पर बात कर रही थीं और रो रही थी। मैं उनके पास पहुंचा। उन्‍होंने मेरी तरफ देखा। मैं वन फोटो-वन फोटो कर रहा था। लेकिन वह गुस्‍से में मेरी तरफ पलटीं और कहा– गेट लॉस्ट! इतना कहकर वो चली गईं। मेरा दिल बुरी तरह टूट गया। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मेरा फैनडम कम हो गया। आज भी अगर वो कहीं मिल जाएं तो मैं फिर कहूंगा- प्लीज, एक फोटो!'

क्वेंटिन टैरेंटिनो के पीछे भी भागे थे रणबीर कपूर

'पल्‍प फिक्‍शन' और 'इनग्‍लोरियस बास्‍टर्ड' जैसी फिल्‍मों के लिए मशहूर क्वेंटिन टैरेंटिनो के साथ भी रणबीर कपूर का ऐसा ही वाकया हुआ था। बॉलीवुड एक्‍टर ने बताया, 'हमलोग एक शूट कर रहे थे। तभी पता चला कि पास में ही हॉलीवुड दिग्गज क्वेंटिन टैरेंटिनो भी आए हुए हैं। मैं उनकी तरफ भी दौड़ पड़ा- सर, बस एक फोटो चाहिए! मैं दूर से ही चिल्लाने लगा था ‘टैरेंटिनो! टैरेंटिनो!’ उन्होंने मेरी तरफ देखा और बोले, हां-हां। लेकिन फिर सीधे कार में बैठ गए। मैंने कार की खिड़की से भी झांका, पर उन्होंने पलटकर देख तक नहीं।'

'रामायण' में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने हंसते हुए कहा कि उनके साथ विदेशों में अक्‍सर ऐसा होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्‍म 'रामायण' की तैयारी में जुटे हुए हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ मां सीता के रोल में साई पल्लवी हैं, जबकि रावण के रोल में KGF फेम यश और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। नम‍ित मल्‍होत्रा के बैनर तले बन रही यह फिल्‍म दो पार्ट में रिलीज होगी। 'रामायण पार्ट 1' अगले साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगी। जबकि उसके अगले साल 2027 की दिवाली पर 'रामायण पार्ट 2' आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.