रणबीर कपूर का VFX की बुराई करने वालों पर पलटवार, नमित बोले- फोन पर ट्रेलर देख क्रिटिक बन रहे लोग

Updated on 12-08-2026 03:58 PM
पौराण‍िक कथाओं की मानें तो प्रभु श्रीराम को अमूमन गुस्‍सा नहीं आता था। लेकिन लगता है कि 'रामायणम्' में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और उनकी फिल्‍म के मेकर्स का पारा जरा हाई हो गया है। डायरेक्‍टर नितेश तिवारी की फिल्‍म 'रामायणम्' का टीजर और ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, इसके खराब VFX की काफी आलोचना हो रही है। खासकर तब, जब फिल्‍म के निर्माता नमित मल्‍होत्रा हैं, जिनकी कंपनी DNEG इसी काम के लिए कुल 8 बार ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुकी है। अब फिल्म की टीम यानी नितेश तिवारी, को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और रणबीर कपूर ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया है। एक्‍टर ने तो यहां तक कहा कि लोग स्‍मार्टफोन पर ट्रेलर देख रहे हैं और फिर इसकी बुराई कर रहे हैं।

मेकर्स ने दर्शकों से इंतजार करने की अपील की है और फिल्म को IMAX में देखने का आग्रह किया है। 'कोलाइडर' के साथ इंटरव्‍यू में रणबीर कपूर ने पिछले कुछ साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में चर्चा बढ़ने और ऑनलाइन 'ऐसे लोगों' की बात की, जो 'CG क्रिटिक' बन गए हैं और अपने स्मार्टफोन पर फिल्म देखते हुए ही इसके CGI (कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी) को जज करते हैं।

रणबीर कपूर बोले- जो लोग नहीं जानते, वो समझते हैं AI है

रणबीर कपूर ने कहा, 'कभी-कभी यह काफी मजेदार लगता है, क्योंकि जो लोग नहीं जानते कि CG (कंप्‍यूटर ग्राफ‍िक) कैसे किया जाता है, उन्हें लगता है कि किसी ने बस AI का इस्तेमाल किया और कुछ रिलीज कर दिया। जबकि इसमें कलाकारों की कई साल की मेहनत और अनगिनत घंटे लगते हैं। मैंने नितेश और नमित सर को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही VFX कॉल्स पर बैठकर आसमान का रंग भी सही करने की कोशिश करते देखा है। मुझे लगता है कि अभी दर्शकों को असली लगने वाले CG से प्रभावित करना मुश्किल काम है।'

नमित मल्‍होत्रा बोले- इसे IMAX पर देखने के बाद ही राय बनाएं

दूसरी ओर, फिर के को-प्रोड्यूसर नमित मल्‍होत्रा ने भी कहा कि जो लोग फोन पर ट्रेलर देखते समय VFX की बुराई करते हैं, वही चीज जब वह IMAX में 3D में देखते हैं, तो उनकी राय बदल जाती है। प्रोड्यूसर ने कहा, 'असल में वे इसे सही हालात में नहीं देख रहे हैं। हम बड़े पर्दे के अनुभव के लिए लाखों डॉलर खर्च कर रहे हैं, जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आप तक पहुंचाएं। फिर आप इसे खराब इंटरनेट कनेक्शन वाले फोन पर देखते हैं और कहते हैं कि यह अच्छा नहीं है।'

'ओडिसी' का दिया उदाहरण, कहा- ऐसे क्रिटिक्‍स पर अफसोस होता है

नमित ने VFX की आलोचना को 'शोर' बताया और कहा, 'कम से कम इसे उस नजरिए से परखने की कोशिश करें, जिसके लिए इसे बनाया गया है।' उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की हालिया ब्लॉकबस्टर 'द ओडिसी' का उदाहरण दिया, जो पूरी तरह से IMAX 70mm में बनी पहली फ‍िल्म थी और इसे 70mm IMAX स्क्रीन पर ही सबसे बेहतर तरीके से देखा जा सकता है, जैसा कि डायरेक्टर चाहते थे। उन्होंने कहा, 'आप ऐसी स्क्रीन पर तकनीकी बारीकियों को परख रहे हैं जो आपको असल चीज का सही अनुभव नहीं दे रही है। मसला यह नहीं है कि हम कह रहे हैं कि इसे सिर्फ बड़े पर्दे पर ही देखें। आप इसे कहीं भी देख सकते हैं, लेकिन अगर आपकी कोई राय है और आजकल हर कोई विज़ुअल और साउंड का क्रिटिक बनना चाहता है, तो आपने सही साउंड नहीं सुना और सही विज़ुअल का अनुभव नहीं किया है। मेरे हिसाब से, यह अफसोस की बात है।'

नितेश तिवारी बोले- VFX पर अभी भी काम कर रही टीम

नितेश तिवारी ने बताया कि अभी उनकी टीम VFX के काम को आखिरी रूप देने में व्यस्त है। उन्होंने इसे बहुत ही मुश्किल काम बताया। कहा, 'कुछ VFX सीक्वेंस को पूरा करने में ढाई से तीन साल लग गए हैं। दुख की बात यह है कि जब कोई कमियां निकालने पर ही तुला हो, तो आपकी सबसे अच्छी कोशिशों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और आपकी छोटी-सी गलती को भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।'

नम‍ित मल्‍होत्रा की DNEG कंपनी और 8 ऑस्‍कर अवॉर्ड

जानकारी के लिए बता दें कि DNEG, जो नमित की मूल कंपनी 'प्राइम फोकस' के तहत आने वाली एक ब्रिटिश विजुअल इफेक्ट्स कंपनी है, वह 8 बार 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुकी है। जिन फिल्‍मों के लिए एकेडमी अवॉर्ड मिला है, उनमें नोलन की 'इंसेप्शन' (2011), 'इंटरस्टेलर' (2015) और 'टेनेट' (2020), एलेक्स गारलैंड की 2014 की साइंस-फिक्शन 'एक्स माकिना', रिडले स्कॉट की 'ब्लेड रनर 2049' (2018), डेमियन शैजेल की स्पेस ड्रामा 'फर्स्ट मैन' (2019) और डेनिस विलेन्यूवे की साइंस-फिक्शन एक्शन फ्रैंचाइजी 'ड्यून' के पहले दो पार्ट शामिल हैं।

'रामायणम्' की रिलीज डेट

नितेश तिवारी की 'रामयणम्' दो पार्ट में बन रही है। 'प्राइम फोकस' और कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'मॉन्स्टर माइंड वर्क्स' के बैनर तले को-प्रोड्यूस इस फिल्‍म का पहला पार्ट यानी 'रामायणम् पार्ट 1' इस साल भारत में 08 नवंबर को दिवाली के मौके पर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि 'रामायणम् पार्ट 2' अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होगी।

'रामायणम्' की कास्‍ट

'रामायणम्' की जहां रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल, शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, सुमित्रा के रूप में इंद्र कृष्णन, विदितजिवा के किरदार में विवेक ओबेरॉय और कैकेयी के रोल में शोभना हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल ने मंदोदरी, कुणाल कपूर ने भगवान इंद्र, रवि दुबे ने लक्ष्‍मण, शीबा चड्ढा ने मंथरा का रोल निभाया है। फिल्‍म में जटायु के किरदार को अनुपम खेर ने आवाज दी है।

वर्ल्‍डवाइड 59,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'रामायणम्'

भारत में 'रामायणम्' को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। जबकि ओवरसीज मार्केट में यह जिम्‍मा सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल का है। यह भारत से दो दिन पहले 6 नवंबर को बाकी दुनिया में रिलीज होगी। मेकर्स इसे 59,000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तो बने ही हैं, उसके अलावा उनके…
 13 August 2026
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया…
 13 August 2026
कुमार सानू का 90 के दशक में खूब जलवा था, और वह हाइएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार थे। उन्होंने देश-विदेश में खूब शोज किए और आज भी उनकी जबरदस्त फैन…
 13 August 2026
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरीज में युधिष्ठिर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गजेंद्र चौहान ने नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई 'रामायणम्' फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय…
 13 August 2026
'प्रेमम', 'कार्तिकेय 2' और 'तिल्लू स्क्वायर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पिछले रिश्ते में दो साल तक चले 'नार्सिसिस्टिक एब्यूज' के बारे में खुलकर…
 13 August 2026
भावुक होकर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी का एक दुखद पहलू बताया है, जिसे सुनकर जन्नत जुबैर पूरी तरह हैरान रह गईं। पवन ने यह चौंकाने वाली…
 13 August 2026
'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर रिलीज के साथ ही लोगों में वेब सीरीज के इस फिल्मी वर्जन को लेकर उत्सुकता बढ़ चुकी है। फिल्म की कास्ट से लेकर कहानी तक…
 13 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने इस बार देश की सबसे…
 12 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…
Advt.