बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे रणबीर कपूर

Updated on 30-05-2022 08:56 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। हाल ही में, रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर एक बच्चे के साथ खेलते हुए नजर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी रणबीर की गोद में खेल रहा है और कैमरे की तरफ देखते हुए हंस रहा है। रणबीर बेबी के माथे पर किस करते और इसके बाद कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

 फैंस रणबीर कपूर के इस वीडियो को पसंद कर ही रहे हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ओके, इस वीडियो में फुल वाइब हैं।उन्होंने अपन कैप्शन में एक रोने वाला इमोजी भी शामिल किया।वीडियो में, रणबीर कपूर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं, वह हमेशा की तरह कूल और डैपर लग रहे हैं।

उन्होंने नीली टोपी भी पहन रखी है। इस बीच, बुधवार को रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर के 50वें जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। लेकिन, आलिया इस पार्टी में शामिल नहीं हो सकी क्योंकि वह इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड की पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आलिया भट्टहार्ट ऑफ स्टोनसे हॉलीवुड में कदम रख रही हैं।वंडर वुमेनफेम गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ काम कर रही हैं।

वहीं, आलिया और रणबीर कपूर पहली बार अयान मुखर्जी कीब्रह्मास्त्रमें साथ दिखाई देंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। यह 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मालूम हो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। कुछ सालों की डेटिंग के बाद, इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया और इस साल 14 अप्रैल को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित राजकपूर के घरवास्तुमें शादी की। शादी के बाद, दोनों ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन भी दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.