6वें दिन सबसे ज्यादा गिरा रणबीर कपूर की फिल्म का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर शमशेरा की हालत खराब

Updated on 28-07-2022 04:33 PM

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) को बॉक्स ऑफिस (Shamshera Box Office) पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिन तो ठीक कलेक्शन किया लेकिन उसके बाद फिल्म धड़ाम हो गई। जिस तरह से फिल्म की कमाई जारी है, उससे तो शमशेरा एक हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। फिल्म ने 6वें दिन अभी तक की सबसे कम कमाई की है।

क्या है फिल्म का कलेक्शन
बता दें कि शमशेरा का कुल कलेक्शन अभी करीब 40 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी एक हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। नीचे देंखें फिल्म का कलेक्शन...
पहला दिन: 10.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 10.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन:11  करोड़ रुपये
चौथा दिन: 2.80 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 2.50 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 2.30 करोड़ रुपये (इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक)

शमशेरा पर करण का सोशल मीडिया पोस्ट
याद दिला दें कि हाल ही में शमशेरा के निर्देशक करण मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर पोस्ट किया था। करण ने लिखा था, 'मेरे प्यारे शमशेरा, तुम जैसे भी थे शानदार थे। ये मेरे लिए काफी जरूरी है एक्सप्रेस करना इस प्लेटफॉर्म पर जहां तुम्हारे लिए प्यार, हेट है। मैं पिछले कुछ दिनों के लिए तुमसे माफी मांगता हूं क्योंकि तुम्हें लेकर जो गलत और हेट बातें हो रही हैं मैं उसे रोक नहीं पाया। मेरा ना बोलना मेरी कमजोरी है और इसके लिए कोई बहाना नहीं है। लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, हाथ पकड़े हुए गर्व से कि तुम मेरे हो। हम सब साथ में सहेंगे अच्छा, बुरा और खराब। शमशेरा की पूरी टीम को मेरा प्यार। जो प्यार, आशीर्वाद और कन्सर्न हमें मिला है वो बेहद कीमती है और इन्हें हमसे कोई नहीं छीन सकता।' इसके बाद करण ने हैशटैग के साथ लिखा, शमशेरा मेरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.