ब्रम्हास्त्र के प्रमोशन पर विशाखापत्तनम पहुंचे रणबीर

Updated on 02-06-2022 09:32 PM

मुंबई बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कीब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 5 साल का वक्त लिया है। इसके प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है। इसी सिलसिले में रणबीर कपूर को आज मुंबई से विशाखापत्तनम रवाना हुए।


पहले उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए। इसके बाद वह विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पहुंचे, जहा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।रणबीर कपूर ने एक सफेद आउटफिट के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया। अयान मुखर्जी ने भी मैचिंग आउटफिट को कैरी किया। रणबीर को सफेद रंग के कुर्त और पायजामा में देखा गया। उन्होंने अपने इस लुक को कूल शेड्स और ब्राउन शूज से पूरा किया।

विशाखापत्तनम पर उनके भव्य स्वागत का वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि रणबीर कपूर अपनी कार की सनरूफ से बाहर रहे हैं।उनकी कार के आसपास भारी भीड़ है और रणबीर के लिए हूटिंग कर रहे हैं। रणबीर मुस्कुराते हुए और लोगों का अभिवादन करते हुए नजर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस रणबीर से हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए भी नजर रहे हैं। रणबीर कपूर का स्वागत एक बड़ी गुलाब की माला से किया गया।

इस माला को लोगों ने एक मदद से उन्हें पहनाया। वहीं, फैंस भी उनके चारों ओर माला डालने की कोशिश करते दिखाई दिए। फैन्स रणबीर को अपने शहर में देख कर काफी एक्साइटेड दिखें। जब रणबीर एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार भी की गई और यह देखने में काफी सुंदर लग रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.