रंगास्वामी ने बीसीसीआई से चयन नियमों में बदलाव को कहा

Updated on 09-03-2022 09:09 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व क्रिकेटर शांता रंगास्वामी ने कहा है कि चयन नियमों में बदलाव किया जाये। जिससे अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम उपलब्ध करायी जा सके। इसके साथ ही कहा कि महिला क्रिकेटरों के अस्पताल में भर्ती होने की हालत में खर्चे के भुगतान की नीति में भी संशोधन किया जाना चाहिये। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है।

आईसीसी ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि महिलाओं का जूनियर आयु वर्ग का विश्व कप अगले साल होगा। यह कोविड-19 महामारी के कारण गत वर्ष नहीं हो पाया था। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को रंगास्वामी का एक पत्र मिला है जिसमें महिला क्रिकेटरों के लिए मौजूदा अंडर-19 नियम और सीनियर टीम की सदस्यों के लिए अस्पताल में भर्ती की योजना का जिक्र किया गया है।

गोगास्वामी के अनुसार, ‘बीसीसीआई की नीति है कि अगर घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी ने चार साल खेला है तो वह अंडर-19 चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकता फिर चाहे उसकी उम्र 19 साल से कम क्यों हो।' इससे शेफाली वर्मा और रिचा घोष जैसी सीनियर टीम की खिलाड़ी अगले साल अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेने की पात्र होने के बाद भी भाग नहीं ले पायेंगी। चार साल के नियम में राहत देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा है कि जिस भी खिलाड़ी की उम्र 19 साल से कम हो उसे विश्व कप में खेलने का अवसर मिलना चाहिये फिर भले ही उसने कितनी ही बार अंडर-19 टूर्नामेंट खेला हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.