रणजी सत्र 10 फरवरी से शुरु होगा

Updated on 04-02-2022 07:34 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार  रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 10 फरवरी से 15 मार्च तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण आईपीएल के बाद 30 मई से 26 जून तक होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने राज्य इकाइयों को यह जानकारी दी। यह सबसे छोटे प्रथम श्रेणी सत्र में से एक होगा जिसमें अधिकांश टीम को केवल तीन मैच खेलने को मिलेंगे।

 इसका मतलब हुआ कि ग्रुप लीग चरण से बाहर होने वाली टीम को बढ़ी हुई मैच फीस का अधिक लाभ नहीं मिलेगा। इसमें चार-चार टीम के आठ एलीट ग्रुप बनाए जाएंगे जबकि बाकी बची छह टीम को प्लेट डिविजन में जगह मिलेगी। टूर्नामेंट के दौरान 62 दिन में 64 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले चरण में 57 मैच होंगे। वहीं दूसरे चरण में सात नॉकआउट मैच होंगे जिसमें चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

 एलीट ग्रुप के मैच राजकोट, कटक, चेन्नई, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम, दिल्ली, हरियाणा और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। प्लेट लीग मैच कोलकाता में खेले जाएंगे। रणजी मैच होने से घरेलू खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व खिलाड़ियों ने ही खुशी जतायी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.