रणजी ट्रॉफी : मध्यप्रदेश ने नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई -

Updated on 07-03-2022 06:33 PM

इन्दौर/राजकोट मध्य प्रदेश केरल के बीच राजकोट में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप- का मुकाबला पहली पारी के परिणाम के बिना अनिर्णित समाप्त हुआ, बावजूद इसके मध्य प्रदेश ने नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। संभवत: क्वार्टर फाइनल राउंड आईपीएल के बाद शुरू होंगे।

इस अनिर्णित रहे मुकाबले से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे ग्रुप- में मध्य प्रदेश केरल दोनों ही टीमों के 14-14 अंक हो गए, लेकिन ग्रुप लीग मैचों में केरल (1.648) से बेहतर भागफल 2.147 के आधार पर मध्य प्रदेश क्वार्टर फायनल के लिए क्वालीफाई कर सका। यह भी उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश ने एलिट ग्रुप लीग मुकाबलों में शामिल 32 टीमों में सर्वाधिक भागफल (quotien) 2.147 अर्जित किया है। मध्य प्रदेश की 585 रनों पहली पारी के जवाब में केरल की टीम मैच के चौथे अंतिम दिन 2 विकेट पर 198 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन मैच की समाप्ति तक 153 ओवर के खेल में 9 विकेट पर 432 रन ही बना सका, जिससे यह मुकाबला पहली पारी के परिणाम के बिना अनिर्णित समाप्त हुआ।

केरल की ओर से सलामी बल्लेबाज पोन्नान राहुल (136) और कप्तान सचिन बेबी (114) ने शतकीय पारियॉं खेली। मध्य प्रदेश की ओर से 289 रनों की बड़ी पारी खेलने वाले यश दुबे को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। मध्य प्रदेश ने 2017-18 में भी रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट दौर के लिए क्वालीफाई किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.