रानू मंडल की बायोपिक 2022 के मार्च-अप्रैल में होगी रिलीज

Updated on 06-09-2021 05:05 PM
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाने वालीं रानू मंडल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' को गाते हुए लोगों ने रानू मंडल को सुना, उनका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने 2020 में अपनी फिल्म के एक गाने में मौका दिया। हालांकि उसके बाद रानू मंडल गायब हो गईं। इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन है। ऐसे में रानू मंडल पर भी फिल्म की तैयारी चल रही है। फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' है और इसे ऋषिकेश मंडल निर्देशित कर रहे हैं। बायोपिक फिल्म में रानू मंडल का मुख्य किरदार बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इशिका डे निभाते नजर आएंगी। इशिका ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में होगी। इस फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शेड्यूल डेट्स में दिक्कतें आईं, जिसके बाद इशिका को लिया गया। इशिका वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आ चुकी हैं। इशिका ने बताया कि रानू मंडल की बायोपिक के लिए हिमेश रेशमिया को भी अप्रोच किया गया है। वह उम्मीद करती हैं पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इशिका अभी तक रानू मंडल से मिली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम वर्चुअली मिलने जा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर से होगी। मेकर्स इस फिल्म को 2022 के मार्च-अप्रैल में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.