रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, दो-दो समन के बाद लगाई थी गुहार, अब थाने जाकर देना होगा बयान

Updated on 14-02-2025 01:42 PM
पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के कारण बुरी तरह फंसे रणवीर अल्लाहबादिया शुक्रवार, 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कोर्ट में न सिर्फ अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, बल्कि यह भी अपील की कि उनके खिलाफ जितनी भी FIR हैं, उन्हें एक साथ जोड़ दिया जाए। साथ ही यह भी मांग की कि उनके मामले में जल्द सुनवाई की जाए।

रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ देशभर में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। NCW ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पेश होने के लिए कहा। खार पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं दूसरा समन असम पुलिस ने भेजा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। और अब रणवीर अल्लाहबादिया अपने खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने के सिलसिले में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। लेकिन उन्हें तगड़ा झटका मिला है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया।

क्या था मामला? रणवीर अल्लाहबादिया पर क्यों बवाल?


मालूम हो कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पैरेंट्स को लेकर एक भद्दा और अश्लील जोक मारा था। इसे लेकर देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। रणवीर के अलावा समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि, रणवीर अल्लाहबादिया ने पब्लिकली माफी भी मांग ली थी, पर बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

यह बोले रणवीर अल्लाहबादिया के वकील


वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस का जिक्र करते हुए कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज पेश होने के लिए बुलाया है। ऐसे में उनकी कोर्ट से दरख्वास्त है कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और शिकायतों की सुनवाई एक जगह करने का आदेश दे, ताकि अलग-अलग राज्यों में जाने के लिए ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े।

सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार, नहीं दी तारीख


'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया के वकील ने कोर्ट से अपील की कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि पहले रजिस्ट्री से संपर्क करें। CJI संजीव खन्ना ने तारीख देने से भी इनकार कर दिया।

रणवीर अल्लाहबादिया अब पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज करवाएंगे बयान


रणवीर की आज पुलिस के सामने पेशी है। उन्हें दो बार समन भेजा गया था। उन्हें गुरुवार, 13 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाना था। पर रणवीर अल्लाहबादिया हाजिर नहीं हुए और गुजारिश की कि उनके घर पर ही बयान लिया जाए। लेकिन इसे मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिया। अब रणवीर को थाने जाकर ही बयान दर्ज करवाना होगा। उधर समय रैना को भी NCW और मुंबई पुलिस ने समन भेजकर पांच दिन के अंदर पेश होने को कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.