गोविंदा के स्वागत में चरणों में लेट गए रणवीर ‎सिंह

Updated on 04-01-2022 09:01 PM

मुंबई   नए साल के मौके पर बॉलीवुड के हीरो नं वन यानी गोविंदा टीवी शो बिग पिक्चरका हिस्सा बनें। उन्हें शो के मंच पर देख दर्शक रोमांचित हो उठे। मगर सबसे ज्यादा एक्साइटेड खुद रणवीर सिंह नजर आए। अपने चहते एक्टर को देख वो खुद की भावनाओं  को रोक नहीं पाएं।

शो के दौरान रणवीर ने गोविंदा को अपना भगवान बताया। इस खास एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर अपने फेवरेट हीरो को स्वागत करते हुए इमोशनल हो जाते हैं।

गोविंदा के सामने आते ही, हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले रणवीर सिंह की आंखों में आंसू जाते हैं। उन्हें रोता देख गोविंदा भी भावूक हो उठे। उन्होंने रणवीर को चुप कराया। उन्होंने अपने हाथों रणवीर के आंखों से बहते आंसू को पोछा, फिर दोनों एक्टर्स आपस में गले मिले।  अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।शो में गोविंदा का स्वागत करते हुए रणवीर सिंह ने उन्हें अपना भवगान बताया। रणवीर ने कहा, ‘आज नए साल के खास मौके पर मेरे भगवान खुद हमसे मिलने रहे है।

 सिर्फ और सिर्फ हीरो नंबर वन गोविंदा।’  जैसे ही गोविंदा स्टेज पर आते हैं रणवीर उनके पैरों में लेट जाते हैं। फिर गोविंद उन्हें उठाकर गले लगा लेते हैं। शो के दौरान दोनों स्टार्स ने जमकर मस्ती की। गोविंदा के सुपरहिट गानों पर रणवीर ने डांस भी किया।इश्क है सुहानाऔरयूपी वाला ठुमकाजैसे गानों पर रणवीर-गोविंदा ने अपने डांस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गोविंदा की पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन आहुजा भी वीडियो कॉल के माध्यम से शो में जुड़े।रणवीर सिंह अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि गोविंदा उनके फेवरेट एक्टर हैं।

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्मकिल दिलजब रणवीर को अपने चहते स्टार के साथ काम करने का मौका मिला तो वे खुशी से झूम उठे थे। रणवीर ने अपने एक इंटरव्यू में था, ‘गोविंदा जी  लीजेंड हैं और वो अपने आप में एक्टिंग के स्कूल हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने उनकी फिल्में देखी हैं। कुछ फिल्मों को तो मैंने 50 से अधिक बार देखा है। मैं सिर्फ उनकी फिल्मों को ही नहीं पसंद करता बल्कि मैं उनसे बहुत प्यार भी करता हूं।बता देंकि बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह  इन दिनों अपने टीवी शो बिग पिक्चरसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो में आम लोगं के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी पार्टिसिपेट करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.