आठ जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड, जंगली जानवरों से जान बचाते दिखेंगे रणवीर

Updated on 14-06-2022 09:49 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की जान खतरे में है। उनकी लाइफ में ऐसे एडवेंचर ने एंट्री ले ली है कि वह जंगल में जानवरों के बीच फंस गए हैं। खतरे और थ्रिल के बीच आपकी चॉइस रणवीर सिंह की किस्मत का फैसला करेगी। अभी तक नहीं समझे तो सस्पेंस का खुलासा करते हुए बताते हैं क्या है माजरा।


अपने कूल स्वैग के लिए फेमस रणवीर सिंह का डेयरिंग अंदाज इससे पहले आपने नहीं देखा होगा। रणवीर सिंह जंगल में मंगल करने वाले हैं। रणवीर मोस्ट पॉपुलर बेयर ग्रिल्स के खतरों के भरे शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं। रणवीर स्पेशल इस शो को रणवीर वर्सेज वाइल्ड नाम दिया गया है। जहां रणवीर बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर के चक्कर में फंस गए हैं।


रणवीर ने इंस्टा पर शो का पहला टीजर शेयर किया है। जिसमें रणवीर अपना देसी स्वैग दिखाते नजर आते हैं। रणवीर वीडियो में जानवरों से अपनी जान बचाते दिख रहे हैं। बेयर ग्रिल्स के शो ने उनकी हालत कितनी खस्ता कर दी है वो दिखती है। कभी डरे सहमे तो कभी सर्वाइव करने के लिए स्ट्रगल करते रणवीर का ये अंदाज देखना वाकई मजेदार है।


रणवीर की जान को खतरा है तब भी वे उनकी कूलनेस कम नहीं हुई। प्रोमो में रणवीर डांस करते हुए भी नजर आते हैं।

 

 रणवीर दर्शकों से अपील करते हुए कहते हैं- बटन दबाइएं और मेरी जान बचाइए। रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड अगले माह 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। रणवीर सिंह का ये टीजर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


जोया अख्तर ने कमेंट किया- क्या फन है। फैंस भी इस शो को लेकर एक्साइटेड हैं। इस शो की शूटिंग के लिए रणवीर जुलाई 2021 में सर्बिया गए थे। इसे आप रणवीर का ओटीटी डेब्यू भी कह सकते हैं। बेयर ग्रिल्स के शो में रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, विक्की कौशल पहले ही नजर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.