निगम कमिश्नर के निरीक्षण के बाद बिलासा चौक में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

Updated on 18-09-2021 11:23 PM

बिलासपुर शहर की बड़ी समस्या यातायात की है खास कर गोल बाजार और सनीचरी बाजार के पास अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है। क्योंकि यहाँ ठेले और दुकानदार सड़क को घेर कर अपना व्यवसाए करते है। जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उतपन्न होती है। और जाम लगने लगता है। ये समस्या कई सालों से बनी हुई है।

वही गुरुवार को निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने सनीचरी बाजार का निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को व्यवस्था बनाने निर्देश दिए, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह ही निगम का अतिक्रमण दस्ता बिलासा चौक पहुंचा और सड़क को घेर का फल सब्ज़ी का ठेला लगाने वालों के ऊपर कार्यवाही की, साथ ही दुकान के बाहर शेड और तिरपाल लगा कर व्यवसाए करने वाले दुकानदारों के शेड को हटाया, और उन्हें दुबारा शेड और तिरपाल नही लगाने निर्देश दिए गए है। आपको बता दें सनीचरी बाजार में थोक समेत चिल्हर की दुकानें है जिससे यहाँ मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है। पर अतिक्रमण की वजह से सड़क काफी सकरी हो जाती है और जाम लगता है।

रपटा पार सालों से नही हुई कार्यवाही

यही हाल रपटा पार का भी जंहा लोग सड़क को कब्जा कर वयवसाय करते है। पर यहाँ कई सालों कोई कार्यवाही नही की गई है। जिससे अतिक्रमण करियों के हौसले बुलंद है वही अब नगर निगम आयुक्त अतिक्रमण को लेकर काफी संजीदा नजऱ रहे जिसे देख कर लग रहा है कि अब रपटा पुल के उस पार भी निगम कार्यवाही करेगा और लोगों को आवागमन में होने वाली समस्या से निजात मिल सकेगी।

शहर स्मार्ट सिटी के लिस्ट में शामिल है जिसे देखते हुए शहर को व्यवस्थित करने की ज़रूरत महसूस की जा रही है। जब तक शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त नही होगी तब तक विकास कार्यो में गति नही आएगी यातयात विभाग को भी इस ओर ध्यान देने की ज़रूरत है और सतत मोनिटरिंग की आवश्यकता, हाल ही में निगम और यातायात की टीम ने अभियान चलाया था, जिसके बाद से नेहरू चौक से उसलापुर की सड़क काफी हद तक अतिक्रमण मुक्त हो गई है। वही शुक्रवार को की गई इस कार्यवाही में अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा, संतोष वर्मा,शिव बहादुर जैसवाल, जीत यादव, समेत अतिक्रमण की टीम मौजूद रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.