यूरोपीय देशों में तेजी से गड़बड़ा रहा लिंगानुपात

Updated on 26-09-2021 07:47 PM

हेलसिंकी यूरोपीय देशों में तेजी से गड़बड़ा रहा लिंगानुपात चिंताजनक स्थिति को ओर पहुंचता दिख रहा है।यूरोप के उत्तर में बसे फिनलैंड में बेहद गंभीर स्थिति देखने को मिल रही है। फिनलैंड के पूर्वी गांव एनोनकोस्की में तो महिलाओं की तादाद पुरुषों के मुकाबले आधी हो गई है। इसका मतलब कि इस क्षेत्र में एक महिला के मुकाबले दो पुरुष रह रहे हैं। फिनलैंड का एनोनकोस्की गांव इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में बना हुआ है।


एनोनकोस्की अपने लकड़ी के चर्च, लंबे-लंबे देवदार के पेड़ और बबलिंग नदी की खूबसूरती को लेकर यूरोप में काफी प्रसिद्ध है। यह गांव बड़े शहरों के तनाव से बचने के इच्छुक लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। इसके बावजूद यहां तेजी से घट रही महिलाओं की आबादी ने पूरे यूरोप में नई बहस छेड़ दी है। महिलाओं की पलायन ने फिनलैंड की सरकार के भी कान खड़े कर दिए हैं। कई सरकारी अधिकारी इस गैप को पाटने के लिए अब योजना बना रहे हैं।

 1,400 लोगों की संख्या वाले इस गांव में, 15-24 आयु वर्ग में पुरुषों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा दो गुनी हो चुकी है। इस आयु वर्ग में तो गांव में केवल 28 महिलाएं ही बची हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिनलैंड में आधे से अधिक ग्रामीण नगर पालिकाओं में अब 15-24 आयु वर्ग में प्रत्येक 100 पुरुषों के लिए 81 से कम महिलाएं हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं उच्च शिक्षा या अच्छी नौकरी की तलाश में बाहर निकल रही हैं। ऐसा माना जाता है कि फिनिश (फिनलैंड) लड़कियां अक्सर स्कूल में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं और लड़कों के मुकाबले उनके उच्च स्तर पर अध्ययन करने की अधिक संभावना होती है।


ग्रामीण इलाकों में कृषि और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री ही नौकरी का एकमात्र जरिया हैं, जबकि अत्याधिक स्किल्ड महिलाओं के लिए यहां नौकरी का कोई अवसर नहीं बचा है। ऐसे में महिलाओं के पास गांव छोड़कर पलायन करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। दरअसल, इस इलाके में नौकरियों और कॉलेजों की कमी के कारण महिलाएं गांव को छोड़कर शहरों का रुख कर रही हैं। जबकि, इलाके के पुरुष स्थानीय नौकरियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की तादाद लगातार कम होते-होते अब आधे तक पहुंच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.