तेजी से बढ़ रही सस्ती जेनेरिक दवाओं की बिक्री, गरीब तबके के मरीजों को मिली बड़ी राहत

Updated on 25-10-2021 07:50 PM

कोरबा  कोरबा जिले में भी मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्ता युक्त दवाईयां उपलब्ध कराने की राज्य शासन की योजना लोगों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों विशेषकर गरीब और कमजोर माली हालत वाले बीमार लोगों को अच्छी दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की है। कोरबा जिले में योजना के तहत सस्ती दवाई की 6 दुकानें शुरू की गई है। दिन-प्रतिदिन इन दुकानों में जेनेरिक दवाईयों की बिक्री बढ़ती जा रही है। दुकानों में सस्ती दवाईयों के साथ-साथ सर्जिकल आइटम और हर्बल प्रोडक्ट भी रियायती दरों पर मिल रहे हैं। कोरबा जिले की इन दुकानों से लोगों को लगभग 55 प्रतिशत छुट पर दवाईयां मिल रहीं हैं। अभी तक इन दुकानों से लोगों ने 32 हजार 992 रूपए की दवाईयां खरीद लीं हैं। इन दवाईयों का अन्य दुकानों में बिना डिस्काउंट के दाम लगभग 70 हजार रूपए होगा। इस तरह धनवंतरी स्टोरों से छुट पर दवाईयां खरीदने पर लोगों को 37 हजार रूपए से अधिक का लाभ अभी तक मिल चुका है। श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में सस्ती दवाईयां होने के कारण मरीज और उनके परिजन दवाईयां खरीदने में विशेष रूचि दिखा रहे हैं। वहीं दवाई खरीदने आए नागरिकों ने योजना की खुले दिल से तारीफ करते हुए इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार भी जताया है।

*अच्छी क्वालिटी और कंपनियों की दवाईयो की पहुंच अब गरीबों तक, सराहनीय योजना

        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से अच्छी क्वालिटी और बड़ी कंपनियों की गुणवत्ता युक्त महंगी दवाईयों की पहुंच अब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक भी हो गई है। आधे से भी कम दामों में ऐसी दवाईयां मिलने से सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयासों पर मरीजों का विश्वास भी बढ़ा है। बीमारियों के ईलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने वाले दवाईयों के दाम अधिक होने के कारण गरीब और कमजोर वर्ग के लोग पूरी दवाईयां नहीं खरीद पाते हैं। पैसे की कमी के कारण ईलाज के लिए जरूरी दवाईयों का डोज पूरा नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण बीमारियों का ईलाज पूरा नहीं हो पाता है। अधूरा डोज लेने के कारण बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाती और स्वास्थ्य को अधिक नुकसान होता है। चिकित्सकों द्वारा आमतौर पर सलाह दिया जाता है कि किसी भी बीमारी के ईलाज के लिए दवाईयों के निश्चित डोज लेना जरूरी है। दवाईयों के डोज पूरा नहीं लेने के कारण रोग कारक बैक्टीरिया-वायरस आदि भी दवाईयों के प्रति प्रतिरोधक हो जाता है और बीमारियां आसानी से समाप्त नहीं हो पाती है। अब धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोरों में आधे से भी कम दाम पर दवाईयां उपलब्ध हो जाने से ऐसे मरीजों को पैसों की कमी के कारण आधी दवाई खरीदने की मजबूरी से भी निजाद मिल गई है।

*यहां खुली सस्ती जेनेरिक दवाओं की दुकानें

           कोरबा में नीलाम्बरी कॉम्प्लेक्स कोसाबाड़ी, पुराना बस स्टैण्ड कोरबा, दीपका में प्रतीक्षा बस स्टैण्ड सामुदायिक केन्द्र के सामने, कटघोरा में वार्ड नंबर 10 माधव सदन बस स्टैण्ड के सामने, छुरीकला में वार्ड नंबर 15 हाईस्कूल के पास, पाली में वार्ड नंबर 12 सामुदायिक भवन सिंचाई कॉलोनी जनपद कार्यालय के पास।

*योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल की लोग कर रहे सराहना

          कोसाबाड़ी चौक नीलाम्बरी कॉम्प्लेक्स में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर पर खांसी की दवाई लेने आए कोरबा शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी निवासी ने बताया कि शासन की इस मेडिकल स्टोर में 90 रूपए एमआरपी की खांसी की दवाई मुझे केवल 40 रूपए में मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से आम नागरिकों का काफी फायदा हो रहा है और पैसे की बचत भी हो रही है। दूसरे मेडिकल दुकानों पर एमआरपी के दाम से ही दवाईयों को खरीदना पड़ता है। श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में 55 प्रतिशत डिस्काउंट रेट दवाईयां मिलने से लोगों को दवाईयां आधे दाम पर ही मिल जा रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आम नागरिकों को विशेषकर गरीब, निर्धन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस योजना का बहुत ही अच्छा लाभ मिलेगा, दवा खरीदने पर उन्हें बचत होगी, इस बचत राशि का उपयोग वे अपनी अन्य जरूरतों में कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.