रैपर सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स को होगी 20 साल कैद की सजा! वेश्‍यावृति मामले में दोषी करार, Ex गर्लफ्रेंड ने दी गवाही

Updated on 03-07-2025 01:31 PM
दिग्‍गज अमेरिकी रैपर सीन जॉन कॉम्‍ब्‍स उर्फ सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स को वेश्‍यावृति मामले में दोषी पाया गया है। अब उन्‍हें 20 साल तक कैद की सजा हो सकती है। बुधवार को फेडरल कोर्ट ने उन्‍हें सेक्‍स ट्रैफिकिंग के आरोपों से तो बरी कर दिया, लेकिन दो मौकों पर प्रॉस्‍ट‍िट्यूशन के मामले में दोषी करार दिया। अदालत ने इसके साथ ही रैपर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। यानी फ‍िलहाल अब वह जेल में ही रहेंगे। कोर्ट का यह फैसला न्यूयॉर्क में लगभग दो महीने तक चले, हाई-प्रोफाइल ट्रायल के बाद आया है। सीन 'ड‍िडी' कॉम्ब्स पर रैकेटियरिंग के भी गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन इसमें उन्‍हें बरी कर दिया गया था।

सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स को 16 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बीते 5 मई से अमेरिकी अदालत में उनके ख‍िलाफ ट्रायल शुरू किया गया था। फेडरल कोर्ट के जस्‍ट‍िस अरुण सुब्रमण्यन ने रैपर को जमानत देने से इनकार करते हुए माना कि इसका प्रमुख कारण कॉम्ब्स के 'हिंसा के इतिहास' और गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ और भागने की कोश‍िश है। इस फैसले के साथ ही अब सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स ब्रुकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद रहेंगे।

सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स पर आरोप और फैसला

अदालत ने 55 साल के कॉम्ब्स को वेश्यावृत्ति के लिए राज्य की सीमाओं के पार महिलाओं को ले जाने के दो मामलों में दोषी पाया है। यह विशेष रूप से उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड कैसी वेंचुरा और 'जेन' के रूप में पहचानी गई एक अन्य महिला से संबंधित है। हालांकि, रैपर के लिए बड़ी राहत ये है कि उन्हें सेक्‍स रैकेट चलाने और सेक्‍स ट्रैफिकिंग के दो मामलों से बरी कर दिया गया है। इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर उन्‍हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती थी।

सीन डिडी कॉम्‍ब्‍स को हो सकती है 20 साल कैद की सजा

अमेरिका में वेश्यावृत्ति को लेकर कड़े कानून हैं। दोषी साबित होने पर इसमें हर मामले में अलग-अलग अधिकतम 10 वर्ष की सजा होती है। प्रॉसिक्‍यूटर्स (अभियोजकों) का कहना है कि है कि वे रैपर के लिए 20 साल कैद की सजा की मांग करेंगे। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि न्यायाधीश अंतिम सजा निर्धारित करते समय इससे अधिक गंभीर आरोपों में बरी होने पर भी विचार कर सकते हैं।

कोर्ट में जूरी ने फैसले के लिए लिया 13 घंटे का समय

फेडरल कोर्ट की जूरी ने सभी पांच मामलों पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाने से पहले 13 घंटे से अधिक का समय लिया। इस दौरान खूब विचार-विमर्श हुआ। रैपर का सबसे गंभीर आरोपों में बरी होने को बड़ी कानूनी जीत के रूप में देखा गया। इस कारण उन्हें संभावित आजीवन कारावास की सजा से बचा लिया गया।

ट्रायल में CCTV फुटेज और गवाही ने बढ़ाई मुश्‍क‍िलें

ट्रायल के दौरान अभियोजन ने CCTV फुटेज और कई गवाहों की पेश की। इसमें सीन 'डिडी' कॉम्‍ब्‍स की एक्‍स गर्लफ्रेंड कैसी वेंचुरा भी शामिल हैं। कैसी ने 2023 में रैपर के ख‍िलाफ एक सिविल मुकदमा दायर किया था, आपराधिक जांच में इससे भी मदद मिली। ट्रायल के दौरान कहा गया है कि कॉम्ब्स ने 'फ्रीक-ऑफ' का प्‍लान बनाया था। वह एस्कॉर्ट्स, सेक्‍स क्षमता बढ़ाने वाले ड्रग्‍स और यौन शोषण के लिए हिंसा और धमकियों का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, रैपर का बचाव करते हुए वकील ने कहा कि सभी यौन संबंध सहमति से बनाए गए थे। उन्‍होंने इसमें शामिल महिलाओं और सीन 'ड‍िडी' कॉम्ब्स बीच चल रहे दोस्‍ताना रिश्‍तों का भी हवाला दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद किसने क्‍या कहा

फैसला सुनने के बाद कथ‍ित तौर पर सीन 'ड‍िडी' कॉम्ब्स ने अदालत में जश्न मनाया। उन्‍होंने खुशी से अपनी मुट्ठी हवा में उठाई और अपने वकील को गले लगाया। दूसरी ओर, उनके फैंस ने अदालत के बाहर 'फ्री पफ!' का नारा लगाया। इससे अलग वकील ने कैसी वेंचुरा के इस मामले में आगे आकर अदालत को सच बताने के लिए उनकी तारीफ की।

सीन 'ड‍िडी' कॉम्‍ब्‍स को कब सनाई जाएगी सजा

रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स को अब 3 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष दोनों ही अपनी ओर से पूरी कोश‍िश करेंगे। अमेरिकी रैपर को सितंबर 2024 में तब गिरफ्तार किया गया था, जब लॉस एंजिल्स और मियामी में उनके घर और दफ्तर पर फेडरल एजेंसी ने छापेमारी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.