रैपर-सिंगर बादशाह पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण में:पूछा- सत्य बोलने से रिश्ते-प्यार दूर होता है; संत बोले- भगवान साथ देता है

Updated on 01-09-2025 02:04 PM

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद के आश्रम में पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें सिंगर बादशाह अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे हैं।

इस दौरान बादशाह एकटक संत को निहारते रहे, जबकि उनकी ओर से सहयोगी ने मन की दुविधा संत के सामने रखी। पूरे समय बादशाह शांत मुद्रा में बैठे दिखे और संत की बात को एकाग्र होकर सुनते रहे।

बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया है और उनकी जड़ें हरियाणा के करनाल जिले के गांव उचाना से जुड़ी हैं। बादशाह के गानों में उनका हरियाणा प्रेम झलकता है। हिट गीत बावला में उन्होंने झज्जर के गांव डावला का जिक्र किया है।

गाने के बोल हैं- झाझर ते परे नै इक रैया डावला, मेरे पिता ने जुल्म करया वर ढूंढा बावला। इस गाने को लेकर बादशाह कानूनी पचड़े में भी फंसे हैं। करनाल के कॉमर्शियल कोर्ट में केस लंबित है।

अब जानिए बादशाह की ओर से क्या सवाल पूछा गया

  • सच बोलते ही सब हट जाते हैं-जैसे किसी ने श्राप दे दिया
  • वीडियो में नजर आ रहा है कि बादशाह की ओर से सहयोगी प्रेमानंद महाराज से सवाल करते हैं। कहते हैं- इंसान किसलिए आया है दुनिया में, मैं शुरू से ये मानता था कि हम सब आपस में भाई हैं और हम एक दूसरे की मदद करने के लिए आए हैं और यही जीवन है। इस दुनिया में सबको सत्य सुनने का जितनी इच्छा है, लेकिन जब सत्य बोलो तो रिश्ते दूर होते रहते है, यू नो प्यार दूर हो जाता है, लेकिन सत्य की चाह उतनी ही है। मगर, सत्य बोलते ही सब हट जाते हैं, ऐसा जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। और तब खत्म हो जाता है इंसान, और वह अपना कर्म भी नहीं कर पाता।
  • प्रेमानंद ने हंसकर जवाब दिया- सत्य भगवान है
  •  जब बादशाह के सहयोगी ने श्राप दे दिया…वाली बात बोली तो स्वामी प्रेमानंद बालसुलभ खिलखिलाकर हंस पड़े। फिर बादशाह की ओर देखकर बोले- थोड़ा सा मजबूत हृदय रहे। सत्य भगवान है और उसका साथ भगवान देते हैं। संसार असत्य में लगा हुआ है और इसलिए यदि सत्य में चलोगे तो तुम्हारा पक्ष कोई लेने वाला नहीं मिलेगा, लेकिन वो पक्ष लेगा, जिसके पक्ष लेने मात्र से सब पक्षपाती बन जाएंगे।
  • सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता
  •  संत ने आगे कहा- जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई। हां, थोड़ा आपको व्यवहार में कटुता मिलेगी। सत्य बोलना, सत्य में चलना... हां जब परमात्मा प्रसन्न हो जाएंगे तो सब आपको नमन करेंगे। क्योंकि सत्य को कहीं न कहीं आदर दिया जा रहा है। तभी तो लोग यहां आते हैं। आप भी तो यहां आए तो सत्य बात सुनने आए, सत्य के दर्शन करने आए। सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.