कूड़े में फेंका 34 कैरेट का दुर्लभ हीरा

Updated on 02-11-2021 08:00 PM
लंदन ।  एक महिला ने 34 कैरेट के दुर्लभ हीरे को ड्रेस का टूटा हिस्सा समझकर कूड़े में फेंक दिया था। बाद में इस हीरे की कीमत करीब पंद्रह करोड रुपए से भी अधिक निकली। जानकारी के अनुसार हीरे का आकार किसी सिक्के जितना बड़ा था जो 70 के दशक में उत्तरी ब्रिटेन की रहने वाली महिला का है। 

नाम न उजागर करने की शर्त पर हीरे की मालकिन ने कहा कि उसे याद नहीं कि उसने इसे कहां से खरीदा था। लेकिन उसका मानना है कि यह उसे किसी मार्केट से मिला था। अपने नॉर्थम्बरलैंड स्थित घर की सफाई करते समय महिला ने हीरे को कूड़े में फेंक दिया था। जिसके बाद पड़ोसी ने उसे इसकी कीमत पता करने का सुझाव दिया। ऑक्शनर मार्क लेन ने बताया कि महिला एक बैग में इसे लेकर आई थी क्योंकि उसे दूसरे भी कई काम थे।उन्होंने बताया कि यह हीरा महिला के दूसरे गहनों के साथ एक बॉक्स में मौजूद था जिनकी कीमत बेहद साधारण थी। लेन ने सोचा यह पत्थर क्यूबिक ज़िरकोनिया होगा जिसकी कीमत लगभग 2700 डॉलर होगी। 

यहां तक कि यह हीरा जांच से पहले उनकी टेबल पर कई दिनों तक बेहद लापरवाही से रखा रहा। हीरे को जांच के लिए बेल्जियम के एंटवर्प में एचआरडी डायमंड ग्रेडिंग लेबोरेटरी के विशेषज्ञों के पास भेजा गया। लेन ने इसे 'द सीक्रेट स्टोन' नाम दिया है जिसकी नीलामी 30 नवंबर को की जाएगी। नीलामी घर के अनुसार इसे 2.2 मिलियन डॉलर से 2.7 मिलियन डॉलर के बीच बेचे जाने की उम्मीद है।विशेषज्ञों ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वास्तव में 34.19 कैरेट का एच वीएस1 हीरा है, जिसकी कीमत  पंद्रह करोड रुपए है। इसके बाद यह हीरा साधारण गहनों के उस डिब्बे में वापस नहीं गया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.