र्शदीप-सूरज ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया : नेशनल रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में टॉप-2 पोजिशन पर रहे

Updated on 30-01-2024 01:08 PM

अर्शदीप सिंह और सूरज पवार ने ओलिंपिक के रेसवॉकिंग इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के इंडिविजुअल इवेंट में अर्शदीप पहले और सूरज दूसरे नंबर पर रहे। दोनों ने क्वालिफाइंग टाइम 1 घंटे 20 मिनट से कम समय लेकर रेस पूरी की।

विमेंस में मंजू रानी चैंपियन रहीं, लेकिन क्वालिफाइंग टाइम पूरा नहीं कर पाने के कारण वह ओलिंपिक में जगह नहीं बना सकीं। मिक्स्ड वॉक रेस ओलिंपिक में पहली बार होने जा रही है। गेम्स इसी साल जुलाई में फ्रांस के पेरिस में होंगे।

अर्शदीप ने 1:19:37 घंटे में रेस पूरी की
पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एक घंटे 19 मिनट और 37 सेकेंड का समय लेकर जीती। वहीं उत्तराखंड के सूरज पवार 1 घंटे 19 मिनट और 43 सेकेंड का समय लेकर दूसरे नंबर पर रहे। दोनों ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन के लिए एक घंटे 20 मिनट और 11 सेकेंड के अंदर रेस पूरी करनी थी।

तमिलनाडु के स्टीवन तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन वह इंडिविजुअल ओलिंपिक इवेंट में जगह नहीं बना सके। उन्होंने एक घंटे 20 मिनट और 29 सेकेंड का समय लिया। हालांकि उनके पास टीम इवेंट में क्वालिफाई करने का मौका है। इसके लिए एक घंटे 23 मिनट का क्वालिफाइंग टाइम है। साथ ही इसके लिए 31 जनवरी को 10 किमी की रेस और होगी।

विकास और परमजीत भी कर चुके क्वालिफाई
मेंस इवेंट में भारत से अब 4 वॉकर ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अर्शदीप और सूरज से पहले विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ओलिंपिक खेलने के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

दोनों ने पिछले साल जापान में एशियन चैंपियनशिप के दौरान क्वालिफाई किया था। तब विकास ने 1 घंटा 20 मिनट और 8 सेकेंड, जबकि परमजीत ने एक घंटा 20 मिनट और 11 सेकेंड का समय लिया था। अर्शदीप ने पिछले साल नेशनल चैंपियनशिप एक घंटे 20 मिनट 5 सेकेंड का समय लेकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया था, उन्होंने इस बार सिर्फ अपना प्रदर्शन सुधारा।

विमेंस में प्रियंका गोस्वामी कर चुकीं क्वालिफाई
नेशनल विमेंस चैंपियनशिप में कोई भी महिला ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। चंडीगढ़ की मंजू रानी एक घंटे 34 मिनट 16 सेकेंड का समय लेकर पहले नंबर पर रहीं। लेकिन ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए रेस एक घंटे 29 मिनट और 20 सेकेंड के अंदर पूरी करनी थी। दूसरे और तीसरे नंबर पर की वॉकर भी क्वालिफिकेशन के आसपास नहीं पहुंच सकीं।

हालांकि विमेंस में भारत से प्रियंका गोस्वामी पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं और वह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ओलिंपिक के लिए तैयारी कर रही हैं।

ओलिंपिक में पहली बार मिक्स्ड रेस वॉकिंग शामिल
पेरिस ओलिंपिक में पहली बार मिक्स्ड मैराथन वॉक रेस होगी। इसके लिए तुर्किये में अप्रैल में होने वाले वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनिशप में भी ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग होगा।

ओलिंपिक में इवेंट का स्वरूप कैसा होगा
मिक्स्ड मैराथन वॉक रेस 42 किमी की होगी। इसमें एक टीम में एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी होगी। पहले पुरुष एथलीट 11 किमीटर दौड़ेगा, फिर महिला एथलीट 10 किमी दौड़ेगी। उसके बाद फिर से पुरुष एथलीट 10 किमी दौड़ेगा और आखिर में महिला एथलीट 11 किलोमीटर दौड़ कर रेस खत्म करेगी।

ओलिंपिक में तीन बेस्ट वॉकर ही लेंगे भाग
ओलिंपिक में एक देश से तीन वॉकर ही एक इवेंट में भाग ले सकते हैं। मेंस में 4 वॉकर ने क्वालिफाई कर लिया है, ऐसे में बेस्ट समय निकालने वाले टॉप-3 वॉकर को ही इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। विमेंस में फिलहाल एक ही वॉकर क्वालिफाई कर सकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.