टी20 में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने राशिद

Updated on 07-11-2021 08:24 PM

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। राशिद ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप के मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को आउट कर सौ विकेट का आंकड़ा हासिल किया। राशिद ने पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर ही हफीज को गुलबदिन के हाथों कैच कराकर 53 टी20 मैचों में अपना 100 विकेट लिया।

इससे पहले सबसे तेजी से सौ विकेट लेने का यह रेकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम था। मलिंगा ने टी20 में 100 विकेट के लिए 76 मैच खेले थे। वहीं साउदी ने 82 टी20 मैचों में सौ विकेट लिए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं। शाकिब ने अभी तक 117 विकेट लिए हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व स्पिनर लसिथ मलिंगा के नाम कुल 107 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी 100 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं जबकि राशिद खान 101 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।

टी20 में सबसे तेजी से एक हजार रन बनाने वाले कप्तान बने आजम

 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से एक हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गये हैं। आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 51 रनों की पारी खेलने के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का यह रिकार्ड तोड़ा। आजम ने कप्तान के रूप में 26 पारियों में एक हजार रन का आंकड़ा हासिल किया है जबकि विराट ने 30 पारियों में एक हजार रन बनाये थे। इससे पहले बाबर ने केवल 52 पारियों में ही 2000 टी 20 रन बनाकर सबसे तेज बल्लेबाज बनने का कोहली का रेकॉर्ड भी तोड़ा था। पाक कप्तान ने 187 पारियों में ही टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रनों रन का रिकार्ड भी अपने नाम किया था। इसी के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल (192) के रेकॉर्ड को भी तोड़ा था। आजम पिछले कुछ समय से लगातार रन बना रहे हैं और पाक के पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि वह विराट के स्तर के बल्लेबाज हैं और आने वाले समय में उनसे आगे निकल जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.