राशिद ने विश्वकप के लिए शीर्ष पांच खिलाड़ियों में विराट और पंड्या को शामिल किया

Updated on 14-10-2021 09:40 PM

दुबई अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 विश्व कप के लिए शीर्ष पांच टी20 क्रिकेटरों का चयन किया है जिसमें दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। राशिद ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को विश्व कप के शीर्ष पांच टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है। इस अनुभवी स्पिनर का मानना है कि ये दोनों किसी भी तरह के हालातों में अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं।

राशिद ने विराट और पंड्या के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरेन पोलार्ड को भी शीर्ष पांच टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है। विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 3159 रन बनाए हैं और उनका औसत 52.65 है जो कम से कम 20 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के विकेट पर वह रन बना सकते हैं।


कोहली अपने चौथे टी20 विश्व कप में भाग लेंगे। उन्हें पिछले दो विश्व कप में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। वह विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ देंगे। राशिद ने कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पोलार्ड और पंड्या की भूमिका भी अहम होगी। उन्होंने कहा, ‘ये दोनों मेरे लिए ऐसे प्रमुख बल्लेबाज होंगे जो आखिरी चार पांच ओवरों में 80-90 रन का लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। वे ऐसे बल्लेबाज हैं जो आपके लिये आसानी से यह भूमिका निभा सकते हैं।

' राशिद ने विलियमसन को अपने शांत व्यवहार के कारण शामिल किया है क्योंकि वह टीम पर से दबाव हटाते हैं। साथ ही कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज डिविलियर्स को गेंदबाजी करना कभी भी आसान नहीं रहा। डिविलियर्स किसी भी प्रकार के विकेट पर किसी भी गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं क्योंकि वह हर प्रकार का शॉट खेल सकते हैं।


उन्होंने कहा, ‘एक विस्फोटक बल्लेबाज जो किसी भी स्तर पर, किसी भी विकेट पर, किसी भी गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बना सकता है और वह हर तरह के शॉट भी खेल सकता है। एक कप्तान के रूप में आप हमेशा इस तरह के बल्लेबाज को अपनी टीम में रखना पसंद करेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.