राशिद बोले- वर्ल्डकप सेमीफाइनल में पहुंचना हमारे लिए सपने जैसा:तेंदुलकर ने कहा- आपका सफर अद्भुत

Updated on 26-06-2024 02:10 PM

अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को बांग्लादेश पर 8 रन की रोमांचक जीत हासिल की। अफगानी टीम पहली बार किसी ICC इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है।

इसी जीत के कप्तान राशिद खान ने कहा कि हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपना है। इस फीलिंग को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हमें जिन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचाया, वे सिर्फ ब्रायन लारा हैं और हमने उन्हें सही साबित किया।

टूर्नामेंट से पहले वेलकम पार्टी में मैंने लारा सर से कहा था कि हम आपको नीचे नहीं होने देंगे। हम इसे पूरा करेंगे और साबित करेंगे कि आप सही हैं। मुझे इस टीम पर गर्व है।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। ऑस्ट्रेलिया के हारने के बाद गुलबदीन ने कहा था कि ये अभी हमारी जर्नी की शुरुआत है। 

1. सचिन तेंदुलकर- आपका सफर अविश्वसनीय रहा
अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचने का आपका सफर अविश्वसनीय रहा है। आज की जीत आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। आपकी प्रगति पर बहुत गर्व है। इसे जारी रखें

2. वीरेंद्र सहवाग- शानदार खेल दिखाया पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल पोस्ट पर लिखा- शानदार खेल दिखाया। पहले न्यूजीलैंड को हराया, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
3. अजय जडेजा- इस मोमेंट के हकदार थे
वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तानी टीम के मेंटोर रहे अजय जडेजा ने सोशल पोस्ट पर लिखा कि आप ये कर सकते थे। सभी प्लेयर, स्पोर्ट स्टाफ, अफगान टीम फैन्स इस मोमेंट के सही में हकदार थे। बता दें कि जडेजा ने अफगानी बोर्ड से मेंटोरशिप की कोई फीस नहीं ली थी।
4. आनंद महेंद्रा- काबुल का कमाल
भारतीय बिजनेस मैन आनंद्र महेंद्रा ने सोशल पोस्ट कर लिखा कि काबुल का कमाल देखो।
5. सुनील शेट्‌टी- लाजवाब जीत
भारतीय अभिनेता सुनील शेट्‌टी ने लिखा कि लाजवाब जीत। अफागानिस्तान टीम इस जीत की हकदार थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.