रश्‍म‍िका मंदाना ने लव लाइफ पर लगाई मुहर, 'छावा' की रिलीज से पहले पार्टनर का किया जिक्र, पर द‍िल में रह गई कसक

Updated on 28-01-2025 03:35 PM
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंद‍ियों पर हैं। एक ओर जहां उनकी 'पुष्‍पा 2: द रूल' ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है, वहीं विक्‍की कौशल के साथ उनकी पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। और तो और, वह सलमान खान के साथ 'सिकंदर' की भी शूटिंग कर रही हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन वर्कफ्रंट से इतर फैंस में रश्‍म‍िका की लव लाइफ को लेकर गजब सुगबुगाहट रहती है। ऐसी चर्चाएं हैं कि वह विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। मजेदार बात यह है कि अब एक्‍ट्रेस ने खुद एक नए इंटरव्‍यू में कह दिया है कि वह सिंगल नहीं हैं। जी हां, रश्‍म‍िका ने कहा है कि वह रिलेशन में हैं और उनका एक पार्टनर है। हालांकि, एक बार फिर एक्‍ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है।
रश्‍म‍िका ने 'हॉलीवुड रिपोर्टर' के साथ एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया है। उन्‍होंने बताया कि उनका एक पार्टनर है। एक्‍ट्रेस से उनकी जिंदगी के 'हैप्‍पी प्‍लेस' यानी उस जगह या साथ के बारे में पूरा गया था, जहां वह सबसे खुश रहती हैं।

रश्‍म‍िका ने कहा- मैं एक बेटी, एक बहन, एक पार्टनर

रश्‍म‍िका ने इंटरव्‍यू में कहा, 'घर, मेरा घर ही मेरे लिए हैप्‍पी प्‍लेस है। मुझे वहां स्थिरता महसूस होती है। ऐसा लगता है जैसे मैं अपने जड़ों से जुड़ी हुई हूं। मुझे ऐसा महसूस होता है कि सफलता तो आ सकती है, जा सकती है। यह हमेशा के लिए नहीं है। लेकिन घर हमेशा के लिए है। पॉपलैरिटी अपनी जगह है, लेकिन मैं अभी भी सिर्फ एक बेटी, सिर्फ एक बहन, सिर्फ एक पार्टनर हूं। मैं असल में उस जीवन, उस निजी जीवन का सम्मान करती हूं जो मेरे पास है।'

रश्‍म‍िका ने बताया मर्दों में उन्‍हें क्‍या चीज करती है अट्रैक्‍ट

बरहाल, रश्‍म‍िका के जवाब में 'एक पार्टनर' सुनकर फैंस खुश हैं कि कम से कम उन्‍होंने यह तो माना कि वह सिंगल नहीं हैं। इसी इंटरव्‍यू में एक्‍ट्रेस से यह भी पूछा गया कि उन्‍हें किसी आदमी में सबसे ज्‍यादा क्‍या चीज आकर्षित करती है? उन्‍होंने जवाब दिया, 'आंखें, यह किसी की आत्मा की खिड़की होती हैं। मैं इस बात पर विश्वास करती हूं। मैं हमेशा मुस्कुराती रहती हूं, इसलिए मैं ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होती हूं जिनके चेहरे पर मुस्कान होती है। मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो अपने आस-पास के लोगों का सम्मान करता हैं, फिर चाहे वो कोई भी हो।'

विजय की फैमिली संग दिवाली मनाते, फिल्‍म देखते दिखीं रश्‍म‍िका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इश्‍क की चर्चाएं बीते दो साल से हैं। दोनों साथ में मालदीव में छुट्ट‍ियां मनाते हुए देखे गए हैं। पिछले साल एक्‍ट्रेस ने विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। हाल ही, जब 'पुष्पा 2' रिलीज हुई, तो रश्‍म‍िका को विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ फिल्‍म देखते हुए पाया गया। इतना ही नहीं, एक रेस्‍टोरेंट में दोनों को साथ लंच करते हुए भी देखा गया था।

विजय देवरकोंडा ने प्‍यार पर कही थी ये बात

वैसे, रश्‍म‍िका से पहले एक इंटरव्‍यू में विजय ने भी माना था कि वह प्‍यार में हैं। 'कर्ली टेल्स' से बातचीत में उन्‍होंने कहा, 'मुझे पता है कि प्यार करना और प्‍यार में होना कैसा होता है। लेकिन मैं बिना शर्त प्यार नहीं जानता, क्योंकि मेरे प्यार में अपेक्षाएं आती हैं। इसलिए मेरा प्यार बिना शर्त नहीं है। मुझे लगता है कि सब कुछ ओवर-रोमांटिक हो गया है। मुझे यह भी नहीं पता कि कोई अपने साथी से बिना अपेक्षा किए, बिना किसी शर्त के प्यार की उम्मीद कैसे कर सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.