रवि शास्त्री ने लक्ष्मण को दी सलाह आयरलैंड के खिलाफ तीसरे स्थान पर राहुल त्रिपाठी को दें तरजीह

Updated on 25-06-2022 11:03 PM

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुआई में एक टीम फिलहाल, इंग्लैंड के दौरे पर है, तो दूसरी हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आयरलैंड पहुंची हुई है। यहां दोनों देशों के बीच दो टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। इसकी शुरुआत रविवार से होगी। इससे पहले, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने आयरलैंड दौरे पर कोच बनकर गए एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण को सलाह दी है। शास्त्री ने कहा है कि लक्ष्मण को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में राहुल त्रिपाठी को तीन नंबर पर खिलाना चाहिए। इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।


रवि शास्त्री ने कहा, जब राहुल क्रीज पर होते हैं तो स्कोरबोर्ड पर रन जुड़ते रहते हैं। उनके पास मैदान के हर कोने में शॉट्स खेलने की गजब की क्षमता है। उनकी सबसे बड़ी खूबी है कि वो विपक्षी टीम के गेंदबाजों से कभी घबराते नहीं और अपना नेचुरल गेम खेलते हैं। राहुल बीते कुछ सालों से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लीग के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 158 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे।

 इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया। हालांकि, राहुल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि लक्ष्मण के पास तीन नंबर पर बल्लेबाजी को लेकर कई विकल्प हैं। वह संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव से इस नंबर पर बल्लेबाजी करा सकते हैं। यह दोनों बल्लेबाज राहुल से ज्यादा अनुभवी हैं। पूर्व भारतीय कोच शास्त्री को लगता है राहुल को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग-इलेवन में मौका देना सही रहेगा। इसके पीछे शास्त्री की यह दलील है वो तेजी से रन बनाने हैं और टीम के लिए तीन नंबर पर मैच को बना सकते हैं।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.