अनलिमिटेड फन से भरी मूवी ‘ आरटी69’ की शूटिंग में जुटे र‎वि तेजा

Updated on 08-10-2021 09:09 PM

मुंबई साउथ सुपरस्टार एक्टर रवि तेजा अब अनलिमिटेड फन से भरी मूवीआरटी69’ की शूटिंग में जुट चुके हैं। इसकी शूटिंग हैदराबाद में शुरू की जा चुकी है। रवि तेजा की फिल्म क्रैक ब्लॉकबस्टर रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिलने के बाद अब एक्टर नई मूवी में काम करने जा रहा है। साथ ही वे कई इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं।


ये फिल्म रवि की 69वीं फिल्म है, इसे ट्रीनाधा राव नक्कीना द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसलिए इसका नामआरटी69’रखा गया है। त्रिनाधा फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रवि तेजा की फिल्म का नामआरटी69’अभी अस्थायी रूप से रखा गया है। इसका निर्माण पीपल्स मीडिया फैक्टरी और अभिषेक आर्ट के बैनर तले बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

टीजी विश्वा प्रशाद इस फिल्म को प्रोड्यूस रक रहे हैं औरविवेक कुचीभोटला इसके को-प्रोड्यूसर हैं। इस मूवी में कई और फेमस एक्टर्स देखने के लिए मिलेंगेआरटी69’के डायलॉग और स्टोरी लेखक प्रसन्ना कुमार बेझवाडा हैं।भीम्स सेसीरोलेयो इसका म्यूजिक दे रहे हैं। कारतिक घाटामेनेनी सिनेमेटोग्राफी का काम देख रहे हैं। फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी के बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इस मूवी को लेकर कहा जा रहा है कि रवि तेजा और ट्रीनाधा राव नक्कीना का एक साथ काम करना काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है।


इसमें दर्शकों को अनलिमिटेड मिलने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले रवि तेजा फिल्मरामाराव ऑन ड्यूटीकी शूटिंग में बिजी थे। इसे 28 मई, 2021 में रिलीज किया जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाना पड़ा था। बता दें कि इससे पहले रवि तेजा ने फिल्मआरटी69’का एक पोस्टर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाएगी। पोस्टर में एक्टर के चेहरे को नहीं दिखाया गया था। इसमें वो शूट-बूट में नजर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.